फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sleeping worker dies on electric shock of truck

ट्रट्रक के डाला पर सो रहे खलासी की करंट लगने से मौत

Thu, 22 Oct 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Sleeping worker dies on electric shock of truck
Sleeping worker dies on electric shock of truck - फोटो : KAUSHAMBI
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के तिलगोड़ी स्थित एफसीआई गोदाम में गल्ला उतारने गए ट्रक के खलासी की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक बुधवार रात ट्रक में गल्ला लोडकर उसे उतारने गोदाम गया था। गोदाम बंद होने के कारण चालक अपने घर चला गया, जबकि खलासी ट्रक की रखवाली के लिए रात को डाला के ऊपर सो रहा था। सुबह ग्रामीणों ने खलासी का झुलसा शव देखा तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

करारी कोतवाली क्षेत्र के शिवनाथ का पुरवा निवासी मोहित कुमार (22) पुत्र दुर्गा प्रसाद ट्रक पर खलासी का काम करता था। बुधवार को वह सरायअकिल कोतवाली के पुरखास निवासी चालक शिव दर्शन के साथ ट्रक में गल्ला लोड कर एफसीआई गोदाम नेवादा में उतारने गया था। रात होने के कारण गोदाम बंद हो चुका था। इसकी वजह से शिव दर्शन अपने घर चला गया। रात को ट्रक की रखवाली के लिए मोहित गाड़ी पर रुका था।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि जहां ट्रक खड़ा था, उसके ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। रात को खाना खाने के बाद मोहित ट्रक के ऊपर डाले पर सोने के लिए चढ़ा तो ऊपर से गुजरे विद्युत तार की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रात ज्यादा होने के कारण किसी को घटना को जानकारी नहीं हो सकी। बृहस्पतिवार की सुबह लोग गोदाम की तरफ गए तो मोहित का डाले पर शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पिपरी कोतवाली पुलिस भी आ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed