फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Six trucks carrying sand overload Seas

बालू लदे ओवरलोड छह ट्रक सीज

Mon, 22 Jun 2015 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Mon, 22 Jun 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पश्चिमशरीरा (कौशाम्बी)। बालू की ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रभारी डीएम के निर्देश पर रविवार को एआरटीओ ने यमुना नदी के डेढ़ावल, कटरी और पभोषा घाट पर छापेमारी की। घाट के समीप चेकिंग अभियान भी चलाया। इस दौरान ओवरलोड छह वाहनों को सीज किया गया। इनमें चार ट्रक और दो ट्रैक्टर शामिल हैं। अफसरों की इस सख्ती को लेकर बालू माफिया में हड़कंप मचा है।

बतादें कि दोआबा के यमुना घाटों पर शासन-प्रशासन की लाख सख्ती के बाद भी अवैध तरीके से बालू का खनन और ओवरलोड ढुलाई रुक नहीं रही है। आवंटित भूखंडों की आड़ में बालूमाफिया गैरआवंटित भूखंडों से भी अवैध तरीके से बालू का खनन कर रहे हैं। धंधेबाज ट्रक और ट्रैक्टरों में अवैध बालू की ओवरलोड ढ़ुलाई करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। इसे लेकर अधिकारियों के होश उड़े हुए हैं।
विज्ञापन


 परेशान अफसरों ने बालू लदे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। रविवार को प्रभारी डीएम सुरेन्द्र सिंह के निर्देश पर एआरटीओ केडी सिंह ने पश्चिमशरीरा क्षेत्र के डेढ़ावल, कटरी और पभोषा घाट की जांच की। घाटों के समीप वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया। इस दौरान ओवरलोड बालू लदे चार ट्रक और दो ट्रैक्टरों को सीज कर दिया गया। एआरटीओ ने बताया कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रभारी डीएम सुरेन्द्र सिंह का कहना है कि किसी भी कीमत पर बालू की ओवरलोड ढुलाई और अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने मिट्टी के अवैध खनन के खिलाफ भी कार्रवाई कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों की इस सख्ती के चलते बालू और मिट्टी के खनन माफियाओं के होश उड़े हुए हैं। बालू के धंधेबाज तो इससे सहमे हैं कि अब मानसून आने का कोई भरोसा नहीं है। यदि बारिश शुरू हो गई, तो उनका बालू खनन और ढुलाई का सारा धंधा ही बंद हो जाएगा। यही कारण है कि शासन-प्रशासन की सख्ती के बाद भी बालू के धंधेबाज यमुना घाटों पर अवैध तरीके से बालू का खनन और उसकी ओवरलोड ढुलाई करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed