फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Six more dengue patients found, disease knocks in police lines too

Kaushambi News: डेंगू के छह और मरीज मिले, पुलिस लाइन में भी बीमारी की दस्तक

Sun, 24 Sep 2023 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 24 Sep 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Six more dengue patients found, disease knocks in police lines too
मंझनपुर। शुक्रवार देर शाम तक डेंगू के छह और नए मरीज सामने आ गए। खास बात यह है कि पुलिस लाइन में भी डेंगू ने दस्तक दे दी है। इस तरह अब तक जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार तक डेंगू के मरीजों की संख्या 20 थी, लेकिन शुक्रवार की देर शाम इनकी संख्या 26 हो गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात आरक्षी आनंद पुलिस लाइंस में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बहन नीलू पाल को कई दिन से बुखार आ रहा था। परिजन जब उन्हें जिला अस्पताल ले गए तो वहां डेंगू की आशंका में सैंपल लेकर जांच कराई गई, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

इसके अलावा नेवादा ब्लॉक के मखदूमपुर की रोशनी कुशवाहा, मोहम्मदपुर वादी अनेठा में नसरीन बानो, मोहम्मदपुर अनेठा की जाहिदा, तौसीफ, सरायअकिल के दीपक कुमार गुप्ता की डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से कुछ मरीज घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं तो कुछ अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संबंधित गांव व मोहल्लों में पहुंच कर साफ-सफाई व लार्वा की पड़ताल की। एंटी लार्वा का छिड़काव व फागिंग भी कराई गई। हालांकि शनिवार को एक भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
घर-घर मिला लार्वा, हालात देख दंग रह गई टीम
सिराथू। मोहम्मदपुर अनेठा गांव में डेंगू के कई मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की नजरें गांव पर ही टिकी हुई हैं। शुक्रवार को जहां स्वास्थ्य टीम ने शिविर लगाकर मरीजों का उपचार किया था। वहीं शनिवार को जिला मलेरिया अधिकारी अनुपमा मिश्रा टीम के साथ पहुंचीं। उन्होंने गांव के करीब 35 घरों का जायजा लिया। इस दौरान घरों में हालात देख डीएमओ और टीम के सदस्य दंग रह गए। हर घर में जगह-जगह ड्रमों और नांदों में भरे पानी में मच्छरों के लार्वा पनप रहे थे। टीम ने सारे बर्तन और नांद को खाली कराया। एंटी लार्वा के छिड़काव के साथ रात में फागिंग भी कराई गई।



शुक्रवार को डेंगू के कुछ नए मरीज मिले थे। शनिवार को डेंगू का एक भी रोगी नहीं पाया गया है। जहां भी मरीजों की पुष्टि हो रही है, वहां टीमें भेजकर डेंगू के फैलने की वजह का पता लगाया जा रहा है। इसी के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव और फागिंग कराई जा रही है।- डॉ. सुष्पेंद्र कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article