फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Six including women injured in head-on collision between bikes

Kaushambi News: बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में महिलाओं समेत छह घायल

Sun, 10 Sep 2023 07:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 10 Sep 2023 07:50 PM IST
विज्ञापन
Six including women injured in head-on collision between bikes
बैशकाटी गांव के समीप मार्ग हादसे के बाद जुटी भीड़    संवाद
बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में महिलाओं समेत छह घायल
विज्ञापन


---करारी कोतवाली के बैशकाटी गांव के समीप हुआ हादसा

फोटो नं-19

संवाद न्यूज एजेंसी

पश्चिमशरीरा। करारी कोतवाली के बैशकाटी गांव के समीप रविवार की दोपहर बाइकों की भिड़ंत हो गई। आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइकों पर सवार महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। इलाज के लिए सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।

पश्चिम शरीरा कोतवाली के सोनौली मजरा तड़ौरा निवासी राजकुमार रविवार की दोपहर अपनी मां सुनीता और पत्नी उषा के साथ आषाढ़ा बाजार से कपड़ा खरीदकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान पश्चिमशरीरा कोतवाली के लकौड़ा निवासी प्रेमचंद्र अपनी पत्नी सुधा और बेटे गुड्डू के साथ मनगढ़ से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में बैशकाटी गांव के समीप दोनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जोरदार टक्कर लगने से दोनों बाइकों पर सवार सभी छह लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने एम्बुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों की हालात गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


--------

बारिश में ढहा मजदूर का घर, मलवे दबी गृहस्थी

फोटो -25

नेवादा। चायल क्षेत्र के तिल्हापुर गांव निवासी मेवालाल ने बताया कि शनिवार की शाम हुई तेज बरसात के बीच उसका खपरैलनुमा कच्चा घर ढह गया। घर के मलबे में उसकी गृहस्थी नष्ट हो गई। नीचे बंधी गाय भी दब गई। पड़ोसियों की मदद से किसी तरह मलवा हटाकर गाय को बाहर निकाला गया। इसी तरह मलाक मोइनुद्दीनपुर निवासी हाशिम अहमद की दीवार ढहने से अनीस की भैंस दबकर मर गई। सूचना राजस्व विभाग को दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------

सबमर्सिबल की मोटर खोल ले गए चोर

कल्यानपुर। कोखराज थाना क्षेत्र के अंदावा निवासी संगीता देवी के घर के अंदर लगे सबमर्सिबल की मोटर चोर उठा ले गए। रविवार की सुबह जानकारी होने पर पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद


----------
जंगल में बेसुध मिला लापता युवक
कड़ा। कड़ा निवासी गोपाल का 25 वर्षीय बेटा दिनेश शनिवार को अचानक लापता हो गया। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। इसी बीच रविवार की सुबह गड़रियापुर ढाल के पास जंगल में दिनेश बेसुध हालत में पड़ा मिला। दिनेश के चेहरे पर काफी सूजन थी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए सीएचसी कड़ा पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बेसुध होने के कारण युवक के साथ क्या घटना हुई, इस बारे में जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस और परिजन दिनेश के होश में आने का इंतजार कर रहे हैं। संवाद
--------------

बैशकाटी गांव के समीप मार्ग हादसे के बाद जुटी भीड़    संवाद

बैशकाटी गांव के समीप मार्ग हादसे के बाद जुटी भीड़    संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed