फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Silence in markets on second day of lockdown

लॉकडाउन के दूसरे दिन भी बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा

Mon, 20 Jul 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Silence in markets on second day of lockdown
लॉकडाउन के दूसरे दिन भी बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन

दस बजे के बाद दुकानें बंद कर दी गईं, सड़कों पर सिर्फ पुलिस करती रही चहलकदमी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर/ूसिराथू। लॉकडाउन के दूसरे दिन भी सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। प्रमुख कस्बों के चौराहों पर पुलिस का पहरा रहा। हालांकि पुलिस ने सुबह के वक्त अनौपचारिक रूप से कुछ ढील दे रखी थी। इसकी वजह से लोगों ने किराने की दुकानों में फोन से नोट कराकर जरूरत का सामान लिया। सुबह दस बजे के बाद लॉकडाउन का असर दिखा।
रविवार को अवकाश होने के कारण लोगों को कही जाना नहीं था। परए शुक्त्रस्वार के बाद से अब तक दुकानों के बंद होने से तमाम लोगों के यहां जरूरत का सामान नहीं पहुंच सका। इसे लेकर रविवार सुबह दस बजे तक पुलिस सड़क पर नहीं नजर आई। इसका फायदा लोगों ने उठाया। जिन लोगों के पास किराने के दुकानदारों का नंबर थाए उन्होंने फोन करके अपने सामान लिखवा दिया। दुकानदार का फोन आने के बाद वह सामान लेकर घर आ गए। यहीं हाल सब्जी वालों के यहां का भी था। हालांकि दस बजे के बाद दुकानें पूरी तरह से बंद करवा दी गईं। सड़कों पर सिर्फ पुलिस ही नजर आई। पुलिस कर्मियों की गाड़ियां मोबाइल रहकर लोगों से घरों में रहने की अपील करती दिखी।
विज्ञापन

वहीं सिराथू में में रविवार को लोग बेवजह घरों से नहीं निकले। सुबह से लेकर शाम तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। एसडीएम सिराथू राजेश कुमार श्रीवास्तव सीओ रामवीर सिंह के साथ सर्किल का दौरा करते रहे। प्रशासनिक सख्ती के चलते सैनी, सिराथू, शमसाबाद, उदहिन, पइंसा, अजुहा, अटसरांय, दारानगर, कड़ा देवीगंज, अलीपुरजीता, गुलामीपुर, कल्यानपुर, शहजादपुर बाजार पूरी तरह से बंद रहे। इस दौरान आम जनता ने भी घर से बाहर नहीं निकलना बेहतर समझा। प्रशासनिक अमला कोरोना को लेकर पैदा हुई जागरूकता से राहत महसूस कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जन सहयोग मिलने से काम काफी आसान हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed