{"_id":"69600d3dccdcc35823022d80","slug":"shubhams-body-was-brought-to-dhamawan-village-from-oman-after-15-days-kaushambi-news-c-261-1-kmb1022-134736-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: 15 दिन बाद ओमान से धमावां गांव लाया गया शुभम का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: 15 दिन बाद ओमान से धमावां गांव लाया गया शुभम का शव
Fri, 09 Jan 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
15 दिन पूर्व ओमान में युवक की हत्या के बाद बृहस्पतिवार को रामपुर धमावां गांव में शव लाया गया। जवान बेटे का शव देखकर परिवार में मातम छा गया। शुभम कुमार सरोज (22) पुत्र बृजमोहन एक वर्ष से ओमान के मस्कट शहर में एक होटल में हेल्पर का काम करता थे। 22 दिसंबर को दिल्ली के साथियों ने कमरे के भीतर हत्या कर लाश छिपा दी। कानूनी प्रक्रिया के बाद बृहस्पतिवार की सुबह शुभम का शव लाया गया।
जवान बेटे का शव देख मां केतकी देवी, भाई बृजेश सहित उन परिवार के लोग रोने लगे। पिता बृजमोहन ने बताया हत्यारों को सजा दिलाने के लिए वह भारत सरकार से मदद की मांग करेंगे।
विज्ञापन
जवान बेटे का शव देख मां केतकी देवी, भाई बृजेश सहित उन परिवार के लोग रोने लगे। पिता बृजमोहन ने बताया हत्यारों को सजा दिलाने के लिए वह भारत सरकार से मदद की मांग करेंगे।
विज्ञापन