फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Shivpuri defeated Paschimsharira by 39 runs

Kaushambi News: शिवपुरी ने पश्चिमशरीरा को 39 रन से हराया

Sat, 01 Jun 2024 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 01 Jun 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Shivpuri defeated Paschimsharira by 39 runs
पश्चिमशरीरा। हिनौता प्रीमियर लीग में शुक्रवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। शिवपुरी और पश्चिमशरीरा के बीच खेल गए इस मुकाबले में शिवपुरी ने 39 रन से मैच जीत लिया। शिवपुरी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम ने 12 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। इसमें सत्यम ने 14 गेंद में 30 रन, विनय ने 13 गेंद में 39 रनों का योगदान दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पश्चिमशरीरा की पूरी टीम 116 रन में ही सिमट गई। टीम की ओर से आकाश ने नौ गेंद में 28 रन की सब से बेहतर पारी खेली। शिवपुरी के खिलाड़ी सत्यम ने तीन ओवर में पांच विकेट लेकर 15 रन दिया। पूर्व प्रधान राकेश सिंह ने सत्यम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राजेश कुमार, जितेंद्र सिंह, पौर काशीरामपुर प्रधान राम सजीवन, रामबाबू, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed