फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Shikha, Palak and Aakriti winners in Under-14

Kaushambi News: अंडर-14 में शिखा, पलक व आकृति विजेता

Thu, 26 Sep 2024 04:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 26 Sep 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Shikha, Palak and Aakriti winners in Under-14
मंडलीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को धर्मा देवी इंटर कॉलेज परिसर में हुआ। प्रतियोगिता में मंडल के चारों जिले के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें अंडर -14 में शिखा, पलक और आकृति विजेता बनीं। साथ ही सभी को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता की अग्रिम बधाई दी गई।
विज्ञापन

मंडलीय प्रतियोगिता का शुभारंभ डीआईओएस डॉ. एसएन यादव व सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने किया। सबसे पहले बालिका वर्ग की अंडर-14 शूटिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें धर्मा देवी की शिखा वर्मा प्रथम, पलक जायसवाल द्वितीय और आकृति सिंह को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

अंडर -17 बालिका वर्ग में प्रयागराज की प्रीती यादव प्रथम, धर्मा देवी की नीलू कुशवाहा द्वितीय और रुष्मा देवी को तृतीय स्थान मिला। अंडर-19 बालिका वर्ग में धर्मा देवी की मधु देवी प्रथम, रेशमा देवी द्वितीय और महक सक्सेना तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर- 14 बालिका पिस्टल वर्ग में धर्मा देवी की गरिमा मिश्रा प्रथम, गरिमा देवी व मनीषा देवी द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-17 बालिका पिस्टल वर्ग में धर्मा देवी की काजल देवी, अंजली देवी व अंशिका देवी ने तीनों स्थान पर सफलता पाई। अंडर-19 बालिका पिस्टल में भी धर्मा देवी की सोनाली, पिंकी देवी व आस्था सिंह को तीनों स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार अंडर-14 बालिका पीप साइड में मुस्कान सिंह को प्रथम, नंदिनी सिंह यादव को द्वितीय व प्रयागराज की सौम्या केशरवानी को तृतीय स्थान मिला। अंडर-19 बालिका पीप साइड में साक्षी देवी, जया पांडेय व खुशबू देवी को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। बालक वर्ग अंडर- 14 पिस्टल प्रतियोगिता में कौशाम्बी के देवेंद्र प्रथम, प्रयागराज के अमन यादव को द्वितीय और धर्मा देवी के अंशुल मौर्या को तृतीय स्थान मिला।
अंडर- 17 पिस्टल प्रतियोगिता में प्रयागराज के सचिन को प्रथम, दिव्यांशु पटेल को द्वितीय व कौशाम्बी के अनिल कुमार को तृतीय स्थान मिला। अंडर-19 राइफल बालक वर्ग में धर्मा देवी के सिद्धार्थ कुमार दिवाकर को प्रथम, यश जायसवाल को द्वितीय और आश्रम पद्धति के पियूष कुमार को तृतीय स्थान मिला। अंडर- 19 पिस्टल बालक वर्ग में अजय कुमार को प्रथम, राजवेंद्र को द्वितीय और उत्कर्ष को तृतीय स्थान मिला।
अंडर- 17 राइफल शूटिंग में प्रयागराज के सचिन पटेल को प्रथम, धर्मा देवी के सिद्धार्थ सिंह को द्वितीय व प्रयागराज के दिव्यांश को तृतीय स्थान मिला। पीप साइड बालक अंडर- 14 में रुद्र नारायण मिश्रा को प्रथम, प्रयागराज के लकी पटेल को द्वितीय व अभिनव सिंह को प्रयागराज को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ,पीप साइड बालक वर्ग अंडर 17 में संकल्प केशरवानी प्रयागराज को प्रथम स्थान, यहीं के अंश शर्मा को द्वितीय और कौशाम्बी के अंकुश कुमार को तृतीय स्थान मिला। अंडर-19 पीप साइड राइफल बालक वर्ग में प्रयागराज के यश गुप्ता प्रथम, यहीं के अश्वनी मौर्य द्वितीय व योगेंद्र तृतीय स्थान पर रहे।

अंडर- 14 बालक राइफल शूटिंग में वैभव ओझा प्रयागराज, अभिषेक कुमार द्वितीय व अंकुर यादव तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को अतिथियों ने सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रामकिरण त्रिपाठी ने आभार और संचालन रामशंकर सिंह ने किया। इस मौके पर उपनिरीक्षक सुल्तानपुर घोष आकाश मिश्रा, चौकी प्रभारी अफाई राजेश कुमार, प्रसाद मिश्र, श्याम लाल, रामसुंदर सिंह, शिव प्रकाश राजपूत, बीरेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed