{"_id":"680fdaf3e70a4153a703ec0f","slug":"she-used-to-talk-to-her-sisters-brother-in-law-the-secret-of-the-murder-will-be-revealed-through-the-mobile-kaushambi-news-c-261-1-kmb1017-124803-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बहन के देवर से होती थी बात, मोबाइल से खुलेगा कत्ल का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बहन के देवर से होती थी बात, मोबाइल से खुलेगा कत्ल का राज
Tue, 29 Apr 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
इलाके में की गई युवती की हत्या करने वाले कातिलों के बारे में परिजन कुछ नहीं बता पा रहे है। घटनास्थल से मिला मृतका का मोबाइल ही उसके कत्ल का राज खोलेगा, ऐसा पुलिस का मानना है। मोबाइल कॉल डिटेल की मदद से ही पुलिस ने मृतका के बहन के देवर को पकड़कर पूछताछ कर रही है। पता चला है कि युवती की बहन के देवर से बातचीत होती थी।
हत्या की शिकार हुई युवती की आम शोहरत गांव में काफी अच्छी थी। परिजनों ने बताया कि इस वर्ष उसने बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। घर पर रहकर सिलाई का काम भी करती थी। इससे मिले रुपयों से वह अपना ऊपरी खर्च संभालती थी। गांव में किसी के यहां आना-जाना उसका नहीं था।
परिजन यह नहीं समझ पा रहे कि आखिर कातिल कौन हो सकता है। वहीं मोबाइल की कॉल डिटेल के बाद पुलिस ने जिस युवक को पूछताछ के लिए पकड़ा है। उसके नंबर से युवती को घटना वाली रात कई बार फोन किए जाने की पुष्टि हुई। हालांकि लोगों का मानना है कि फोन किए जाने से हत्या का पूरी तरह युवक पर शक किया जाना पर्याप्त साक्ष्य नहीं है।
विज्ञापन
-- -- -
चीखने की आवाज सुनी न सुनाई दिया कोई संघर्ष के दौरान शोर
युवती की हत्या के बाद जांच में पुलिस ने पाया कि जिस घर में युवती सो रही थी। उससे महज 10 कदम दूरी पर उसका दूसरा निर्माणाधीन मकान है। जिसमें उसके माता-पिता सोने चले गए थे। इसके बावजूद कत्ल के वक्त परिजनों व पड़ोसियों ने उसके चीखने की आवाज नहीं सुनी। जिस चारपाई पर शव पड़ा था, उसका बिस्तर भी सुरक्षित था। युवती की सलवार व कुर्ती कमरे के नजदीक बाहर दूसरी चारपाई पर पड़ी थी।
इससे लोग यही कयास लगा रहे कि कातिल युवती का कोई जानने वाला भी हो सकता है। उसने पहले मुंह काला किया और बाद में किसी बात पर हुई कहासुनी की वजह से सोते समय युवती को मौत के घाट उतार दिया।
-- -- -
अंदर से खुला था दरवाजा, छत के रास्ते घुसा कातिल
पुलिसिया जांच में यह बात भी सामने आई कि दूसरी मंजिल पर पहुंचने वाले सीढ़ी के दरवाजे पर युवती की तरफ से कुंडी लगी थी, लेकिन जिस कमरे में वह सो रही थी, वह खुला था। नतीजतन कातिल दीवार फांदकर घर में घुसा होगा और उसके कमरे में गया होगा। कमरे के दरवाजे में मौजूद कुंडी में खून के निशान थे। जिस चारपाई पर युवती का शव पड़ा था, उसके सिर की तरफ पड़ी हंसिया में थोड़ा खून जरूर लगा था, लेकिन गहरे जख्म देखने से यह लग रहा है कि चापड़ जैसे धारदार हथियार से कत्ल किया गया है।