फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Shalini brought glory to the district by securing a rank in UPSC.

Kaushambi News: यूपीएससी में रैंक हासिल कर शालिनी ने बढ़ाया जिले का मान

Sun, 08 Mar 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 08 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Shalini brought glory to the district by securing a rank in UPSC.
शालिनी को सफलता की बधाई देते माता-पिता व भाई। स्रोत- भाई
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 560वीं रैंक हासिल कौशाम्बी ब्लॉक के मेडुआ सलेमपुर निवासी शालिनी सरोज ने जिले का मान बढ़ाया है। शुक्रवार को घोषित परिणाम में सफलता मिलने के बाद परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

शालिनी के पिता रामसुमेर सरोज उत्तर प्रदेश पुलिस में एसएचओ के पद पर सुल्तानपुर पुलिस प्रशिक्षण स्कूल में तैनात हैं। इनका पूरा परिवार प्रयागराज के नींवा में घर बनाकर रहता है।
विज्ञापन

शालिनी की प्रारंभिक शिक्षा एक से पांच तक गांव के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में हुई। इसके बाद प्रयागराज के सुलेमसराय स्थित मधु वाचस्पति इंटर कॉलेज में इन्होंने इंटरमीडिएट कर इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

2019 में स्नातक के बाद पूरी तरह से तैयारी करने लगी। शालिनी के भाई नवनीत भी सिविल सेवा की तैयारी कर रहे हैं। दोनों भाई-बहन एक साथ पढ़ाई करते रहे।
शालिनी ने पांचवें प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा में सफलता पाई है। शालिनी की माता हेमलता सरोज गृहिणी हैं। सफलता मिलने के बाद शालिनी ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और भाई को दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग और मार्गदर्शन के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed