{"_id":"5d8fb3788ebc3e93d2290693","slug":"shakir-defeated-jaymal-kaushambi-news-ald25618764","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाकिर ने जयमल को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाकिर ने जयमल को दी शिकस्त
विज्ञापन
Shakir defeated Jaymal
- फोटो : KAUSHAMBI
इमलीगांव में शाकिर ने जयमल को दी शिकस्त
इमलीगांव के दंगल प्रतियोगिता में पहलावानों के कुश्ती कला का प्रदर्शन देखने को उमड़े लोग
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। नेवादा ब्लॉक के इमलीगांव में शनिवार को दंगल प्रतियोगिता में हरियाणा के जयमल पहलवान को हराकर मेरठ के शाकिर चैंपियन बन गए। विजेता को बाइक देकर पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता की शुरुआत जालौन जिले के घनश्याम एवं सैयदसरांवा के तोता पहलवान से हुई। पांच मिनट की जोर आजमाइश में तोता पहलवान ने घनश्याम को चित कर दिया। दूसरी कुश्ती इमलीगांव गांव के लवकुश और गढ़वा के पहलवान कंचन के बीच हुई। दस मिनट की कुश्ती में जोर आजमाइश कर पहलवान अपने अपने पैंतरे से एक दूसरे को चित करने की कोशिश की। अंत में इमलीगांव के लवकुश पहलवान ने गढ़वा के कंचन को चित करके कुश्ती जीत ली।
वहीं बांदा के पहलवान गोपी नंदकिशोर और करारी के सुनील के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें नंदकिशोर ने सुनील को चित कर खिताब अपने नाम किया। अन्य कुश्तियों के बाद पहले सेमीफाइल की कुश्ती हुईं। मेरठ के पहलवान शाकिर और मथुरा के गोलू के बीच हुई। जिसमें शाकिर ने मथुरा के पहलवान गोलू को हरा दिया। दूसरे सेमीफाइनल कुश्ती में हरियाणा के पहलवान जयमल और मेरठ के पहलवान जाबिर के बीच हुई। जयमल ने जाबिर को चित कर दिया। पहले सेमीफाइनल के विजई मेरठ के पहलवान शाकिर और दूसरे सेमीफाइनल के विजयी जयमल के बीच फाइनल कुश्ती हुई। निर्धारित समय 20 मिनट की कुश्ती में आठवें मिनट के भीतर ही मेरठ के शाकिर ने हरियाणा के जयमल को चितकर दिया और फाइनल विजेता बन गए। कुश्ती के रेफरी चंदन तिवारी ने मेरठ के शाकिर को विजयी घोषित किया। इस अवसर पर दंगल कमेटी के आयोजक मुन्ना पांडेय ने फाइनल विजेता पहलवान को मोटरसाइकिल इनाम में दी। दंगल में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र पांडेय, पिंटू राठौर, विनोद दुबे, प्रधान ओम प्रकाश, विनोद मिश्रा, अमरेश मिश्रा, अशोक पांडे, मिथलेश पाठक, रज्जन दुबे और अनुज पांडेय, जितेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।