Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   20 farmers from Govindpur received improved wheat seeds.

Kaushambi News: गोविंदपुर के 20 किसानों को मिला उन्नत गेहूं का बीज

Sun, 29 Nov 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 29 Nov 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
20 farmers from Govindpur received improved wheat seeds.
गोविंदपुर गांव में किसानों को गेहूं का बीज देते सीडीओ और मौजूद किसान। स्रोत: कृषि विभाग - फोटो : Department
विकास खंड के मॉडल गांव गोविंदपुर में वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से धान प्रक्षेत्र दिवस एवं रबी फसल प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 20 चयनित किसानों को गेहूं की उन्नत किस्म डीबीडब्ल्यू-327 का प्रमाणित बीज वितरित किया गया। इस बीज से छह हेक्टेयर क्षेत्रफल में प्रदर्शन किया जाएगा। किसानों को बीजोपचार के लिए कार्बेन्डाजिम भी दिया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने कहा कि खेती को लाभकारी बनाने के लिए उन्नत बीज, वैज्ञानिक तकनीक और समयबद्ध कृषि प्रबंधन अपनाना जरूरी है। उन्होंने किसानों से नई तकनीकों को खेतों में अपनाने की अपील की।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने बेहतर उत्पादन के लिए समय पर बुवाई, बीजोपचार, संतुलित उर्वरक, खरपतवार नियंत्रण और उचित सिंचाई पर जोर दिया। मृदा वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने मृदा परीक्षण, जैविक खाद और फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन की जानकारी दी। प्रगतिशील किसान उद्यौ सिंह ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती के लाभ बताए। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव, अम्बरीष कुमार, सतीश गुप्ता आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed