फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sex business done in Mumbai by maiden marriage

शादी का झांसा देकर युवती से मुंबई में कराया देह व्यापार

Mon, 15 Apr 2019 12:59 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Mon, 15 Apr 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
Sex business done in Mumbai by maiden marriage
rape
मंझनपुर। महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र की एक युवती को पड़ोसी गांव का एक युवक प्रेम जाल में फंसाकर मुंबई भगा ले गया। वहां बंधक बनाकर करीब एक उससे देह व्यापार कराया। दो दिन पहले दरिंदों के चंगुल से छूटकर आई पीड़िता ने रविवार को शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन


महेवाघाट इलाके की एक युवती ने बताया कि पड़ोस गांव के एक युवक से उसका प्रेम संबंध था। शादी का झांसा देकर महीने भर पहले मुंबई भगा ले गया। वहां एक सूने घर में कैद कर दिया। उस मकान में पहले से ही दो लड़कियां थीं। बताया कि जबरन देह व्यापार कराया जाता था। विरोध करने पर उसकी पिटाई की जाती थी। पेट भरकर भोजन भी नहीं दिया जाता था। पीड़िता के मुताबिक अक्सर आरोपी के साथ रहने वाली एक महिला उसे लेकर होटलों में जाती थी। वहां दूसरे प्रांतों से आने वाले लोग उसके साथ दरिंदगी करते थे। कमरे से होटल तक इस तरह से ले जाया जाता था कि जिससे कि वह शोर न मचा सके। दो दिन पहले दरिंदों के कब्जे से किसी तरह छूटकर घर भाग आई। आपबीती उसने परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित युवती की तहरीर लेकर पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। युवती का कहना है कि आरोपी युवक अभी मुंबई में ही रुका हुआ है। मामले में सीओ सिटी एसएन पाठक का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। ऐसा है तो जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed