{"_id":"5d2e20208ebc3e6cc05046d8","slug":"seven-wounded-in-the-fight-of-the-road-kaushambi-news-ald249613776","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के झगड़े में मारपीट, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते के झगड़े में मारपीट, सात घायल
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में चलीं लाठियां, सात घायल
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के लौधौर गांव का मामला, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के लोधौर गांव में सोमवार रात रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। इससे सात लोग घायल हो गए। रिपोर्ट लिखकर पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
बताया जाता है कि लोधौर निवासी बच्चू लाल का पड़ोसी कल्लू से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। इसे लेकर इनके बीच आए दिन कहासुनी होती रहती है। सोमवार शाम भी बहस होने लगी। तभी दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे से लैश होकर आ गए और एक दूसरे पर हमला बोल दिया। मारपीट में बच्चूलाल, उसकी पत्नी दुवसिया देवी व बेटे मनराज आदि घायल हो गए। वहीं दूसरी तरफ से कल्लू, उसकी बीवी रानी देवी, मां कलुई तथा भाई कंजा आदि घायल हैं। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने दोनों तरफ की तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है।