{"_id":"69011d708e66da23660f19de","slug":"seven-patients-tested-positive-for-dengue-fever-kaushambi-news-c-3-1-hld1039-746333-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: स्वास्थ्य परीक्षण में सात मरीजों में मिले डेंगू के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: स्वास्थ्य परीक्षण में सात मरीजों में मिले डेंगू के लक्षण
Wed, 29 Oct 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
चायल। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों की टीम ने मंगलवार को मीरपुर गांव में शिविर लगाकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। टीम ने मरीजों का शुगर, हीमोग्लोबिन, मलेरिया और टायफाइड आदि की जांच की। जांच में सात मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए गए।
सीएचसी अधीक्षक डाॅ. संजय कुमार ने बताया कि मीरपुर गांव में बुखार के प्रकोप की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद मंगलवार को चिकित्सकों की टीम को गांव भेजा गया। टीम ने गांव में कैंप लगाकर मरीजों का परीक्षण कर नि:शुल्क दवा का वितरण किया। इसके अलावा 117 घरों में 33 पानी से भरे कंटेनरों की जांच की गई। टीम ने एंटी लार्वा छिड़काव कर 11 पानी से भरे कंटेनरो को नष्ट कराया। जांच में चिकित्सकों की टीम को सात मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए गए। शिविर में डाॅ.शैलेंद्र कुमार, डा.शबीना परवीन, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अभय प्रताप सिंह, देव सिंह, अवनीश सिंह, सुधीर कुमार, शेर सिंह, विनय कुमार दीपमाला देवी और सुधा यादव समेत स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।