{"_id":"5d1a5bc68ebc3e3cbf2e84f0","slug":"secretary-misbehaved-with-teenager-kaushambi-news-ald2483008150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्रेटरी ने किशोरी से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्रेटरी ने किशोरी से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास दिलाने का झांसा देकर सेक्रेटरी ने किशोरी से किया दुष्कर्म
सरायअकिल कोतवाली इलाके की घटना, पीड़िता की मां ने एसपी से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
सरायअकिल। आवास दिलाने का झांसा देकर सेक्रेटरी ने एक किशोरी के साथ दुराचार किया। इससे पहले लड़की को बेहोश कर दिया था। आरोप है कि इसकी शिकायत करने पर स्थानीय पुलिस ने पीड़िता को डांटकर भगा दिया। पीड़ित लड़की की मां ने सोमवार को एसपी को मामले से अवगत कराया।
सरायअकिल इलाके की एक महिला ने बताया कि उसकी आर्थिक हालत ठीक नहीं है। पति प्रयागराज में रिक्शा चलाकर किसी तरह परिवार का खर्च चलाता है। पीड़िता की मानें तो उसके पास एक अदद आशियाना तक नहीं है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए महीने भर पहले सेक्रेटरी से मिली थी। आरोप है कि सेक्रेटरी ने महिला को एक जून को नेेवादा स्थित अपने आवास बुलाया। महिला वहां अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ पहुंची तो सेक्रेटरी ने उसको फोटो स्टेट कराने के बहाने बाहर भेज दिया। इसके बाद नशीला स्प्रे छिड़क दिया और बेटी के बेहोश हो जाने पर दुराचार किया। महिला लौटकर सेक्रेटरी के कमरे में पहुंची तो बेटी की हालत देख दंग रह गई। उसी रोज उसने घटना की शिकायत स्थानीय पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने सरायअकिल इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
-----
कुएं में गिरी गाय, फायर ब्रिगेड ने निकाला
करारी। इलाके के भइला मकदूमपुर गांव निवासी धुन्नू पाल किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसने एक गाय भी पाल रखी है। रविवार शाम उसकी गाय गांव के ही पिंकू श्रीवास्तव के कुएं में गिर गई। सोमवार सुबह इसकी जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे पशुपालक व ग्रामीणों ने गाय को निकालने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बाद में फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद अग्निशमन कर्मचारियों ने गाय को बाहर निकाला। पशु चिकित्सकों से उसका इलाज कराया जा रहा है।