फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Searching for signs of life amidst the debris, the identity of the lost was revealed through their fingers.

Kaushambi News: मलबे में खोज रहे थे जिंदगी के निशान, अंगुलियों से हुई खोने की पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Searching for signs of life amidst the debris, the identity of the lost was revealed through their fingers.
हादसे के बाद मंगलवार को सुनील की तलाश में घटनास्थल पर पहुंची उसकी पत्नी रेखा और परिवार के अन्य 
महमूदपुर मनौरी में पटाखा गोदाम में विस्फोट के बाद लापता बूंदी कारखाने के मजदूर के माता-पिता और उसकी पत्नी दूसरे दिन मलबे में उसे खोजते रहे। पुलिस भी घटना स्थल पर छानबीन कर रही थी। बाद में पिता ने मोर्चरी में रखी पैर की मुड़ी अंगुली देखकर बेटे की पहचान की। पुलिस अब डीएनए जांच से पुष्टि करेगी।
विज्ञापन

चरवा के पक्सराई गांव निवासी सुनील कुमार कुशवाहा (32) एक पैर से दिव्यांग था। सुनील की पत्नी रेखा कुशवाहा ने बताया कि पति की अंगुलियां मुड़ी हुई थीं। इस वजह से पहचान हो गई। वह करीब एक माह से बिहिका के धारासिंह केशरवानी के मनौरी कारखाने में साझिया के ज्ञानसिंह के साथ बूंदी बनाने का काम कर रहे थे।
विज्ञापन

सोमवार को विस्फोट में बूंदी का कारखाना जमींदोज हो गया था। रात करीब नौ बजे जेसीबी से मलबा हटाने के दौरान क्षत-विक्षत पैर मिला था। इसके बाद पुलिस ने पैर को मोर्चरी भेजकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस ने सुनील के परिजनों को पहचान के लिए मोर्चरी बुलाया। वहां पिता सरजू कुशवाहा ने पहचान की। सुनील के मौत की पुष्टि के बाद रेखा, बहन शोभा, भाभी राजरानी, बेटियां साक्षी व प्रियांशी और बेटे प्रियांश व शनि और बेसुध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

150 मीटर दूर खेत में मिली लोहे की कड़ाही
पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से मिठाई कारखाने में बूंदी बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली कड़ाही करीब डेढ़ सौ मीटर दूर धान के खेत में जा गिरी। पुलिस ने तलाशी के दौरान कड़ाही के साथ बूंदी छनाई का छन्ना बरामद किया। बताया गया कि सुनील इसी कड़ाही में बूंदी बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed