{"_id":"57892f384f1c1b737e13e018","slug":"school-mid-day-mill","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व विभाग की टीम ने किया विद्यालयोें का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व विभाग की टीम ने किया विद्यालयोें का औचक निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 16 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को डीएम के निर्देश पर स्थानीय राजस्व अधिकारियों ने अपनी पूरी टीम के साथ क्षेत्र के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में लेखपालों को जांच का जिम्मा सौंपा गया था। इस विशेष औचक निरीक्षण में भारी खामी पकड़े जाने की बात पता चली है। सबसे अधिक मामले शिक्षकों के गैर हाजिर होने के हैं।
क्षेत्र की प्राथमिक शिक्षा की सच्चाई जानने के लिए शुक्रवार को सुबह के 8 बजते ही एसडीएम विवेक चतुर्वेदी, तहसीलदार सुशील कुमार, नायब तहसीलदार, कानूनगो के साथ तकरीबन 42 लेखपाल क्षेत्र के 433 प्राथमिक स्कूलों की हकीकत जानने के लिए क्षेत्र में निकल पडे़। बता दें कि कड़ा ब्लॉक में 123 प्राथमिक एवं 71 जूनियर हाई स्कूल हैं। इसी क्रम में सिराथू ब्लॉक में 166 प्राथमिक और 73 जूनियर हाईस्कूल हैं। राजस्व विभाग की पूरी टीम ने क्षेत्र के एक-एक प्राथमिक विद्यालयों में जाकर हकीकत खंगाली।
इस औचक निरीक्षण में टीम के सदस्याें को अधिक शिकायत शिक्षकों की गैर हाजिरी के रूप मे देखने को मिली। चर्चा है कि भारी संख्या में शिक्षक अपनी ड्यूटी से नदारद पाए गए हैं। इसी के साथ शिक्षा का स्तर, शौचालय, दूषित पानी, सफाई के साथ हैंडपंप को लेकर भी खामी उजागर हुई है। सुबह 8 बजे से शुरू हुआ औचक निरीक्षण 1 बजे जाकर खत्म हो पाया। एकाएक सभी स्कूलों की जांच होने से बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप का माहौल रहा। एसडीएम ने बताया कि संयुक्त रूप से जांच अभियान चला है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजा जाएगा। देर शाम तक इस रिपोर्ट को तैयार करने में कर्मचारी लगे रहे।
विज्ञापन
औचक निरीक्षण में बीमार मिले क्षेत्र के सरकारी अस्पताल
शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम ने भ्रमण के दौरान क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों की भी हकीकत खंगाली। क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्थापित अस्पताल खुद बीमार मिले। अस्पतालों में बदहाल स्वास्थ्य सेवा के साथ तमाम चिकित्सक नदारद रहे।
एसडीएम विवेक चतुर्वेदी अपनी टीम के साथ क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों में भी स्वास्थ्य सेवा का सच जानने के लिए गए। बताते हैं कि क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य सेवा देख अधिकारी दंग रह गए। अधिकांश अस्पताल में चिकित्सकोें के गैर हाजिर होने की आम शिकायत देखने को मिली है। औचक निरीक्षण में हुए बदहाल स्वास्थ्य सेवा की रिपोर्ट भी डीएम को भेजे जाने के लिए तैयार की जा रही है।