{"_id":"580913e94f1c1b672c7055c4","slug":"school-in-handpump","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैकड़ों स्कूलों में न हैंडपंप है, न ही शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैकड़ों स्कूलों में न हैंडपंप है, न ही शौचालय
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 21 Oct 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव की तैयारियों ने स्कूलों की सच्चाई सबके सामने रख दी है। स्कूलों में नौनिहालों के लिए न तो पेयजल का इंतजाम है, न ही शौचालय का। इसके अलावा तीन सौ से अधिक ऐसे विद्यालय हैं जहां अभी तक बिजली नहीं पहुंच सकी है। ये सभी स्कूल बूथ बनाए जाएंगे। बीएसए ने इसकी रिपोर्ट भेजी तो अधिकारियों ने चाबुक चला दिया है। साथ ही फरमान जारी किया गया है कि जल्द से जल्द स्कूलों को सुविधाओं से लैस किया जाए।
परिषदीय विद्यालयों की स्थिति दयनीय है। ये हम नहीं बल्कि बीएसए की रिपोर्ट कह रही है। सैकड़ों ऐसे स्कूल हैं, जहां पेयजल का इंतजाम नहीं था। स्वच्छता मिशन का दावा करने वाले अधिकारियों ने भी स्कूलों की अनदेखी की है। स्कूलों में शौचालय तक नहीं थे, जो बने हैं, वह उपयोग के लिए लायक नहीं थे। चुनाव नजदीक आया तो बूथ बनाने की कवायद शुरू की है। डीएम ने बीएसए से रिपोर्ट मांगी तो उन्होंने यह चौंकाने वाली रिपोर्ट भेज दी। इसे डीएम ने गंभीरता से लेते हुए राज्य वित्त से इन स्कूलों में पेयजल, शौचालय व विद्युतीकरण कराने का निर्देश जारी किया है। चुनावी तैयारी में कहीं कोई खामी न रह जाए, इसलिए अधिकारियों ने इन स्कूलों में व्यवस्था शुरू कर दी है। जल निगम के एक्सईएन से प्रस्ताव मांगा गया है तो शौचालय बनवाने व उनको दुरुस्त कराने की जिम्मेदारी पंचायत सचिवों के हवाले कर दी गई है।