फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Saini's traffic jam on the highway

सैनी में हाईवे पर मुसीबत का सबब बना जाम

Sat, 10 Oct 2020 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Saini's traffic jam on the highway
Saini's traffic jam on the highway - फोटो : KAUSHAMBI
सैनी में एनएचएआई की मनमानी का खामियाजा स्थानीय नागरिक रोजाना भुगत रहे हैं। ग्रामीणों का कहना हैं कि हाईवे पर जाम लगने से शोरगुल होने के साथ वायु प्रदूषण की भी गंभीर समस्या पैदा हो रही है।
विज्ञापन

एनएचएआई हाईवे का चौड़ीकरण कर रहा है। चौड़ीकरण के तहत सैनी चौराहे पर ओवरब्रिज के लिए पिलर तैयार किए जा रहे हैं।
इस स्थान पर निर्माण कार्य होने से प्राधिकरण ने रास्ते को वन-वे कर दिया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि एनएचएआई ने यातायात को वन-वे कर अपनी जिम्मेदारी की इतिश्री कर ली है। वन-वे पर दोनों तरफ के वाहन बिना रुकावट के चल सकें, इसके लिए कोई प्रयास नहीं किया गया।
विज्ञापन

वन-वे के आसपास स्थानीय डग्गामार वाहन खड़े रहने से समस्या और भी बढ़ गई है। फुटपाथ पर भी कमोवेश अतिक्रमण है। ग्रामीणों का कहना है कि एनएचएआई की मनमानी आम जनता पर भारी पड़ रही है। इसी के चलते हाईवे पर हादसे भी बढ़ गए हैं। सैनी के ग्राम प्रधान संतोष पटेल का कहना है कि हाईवे पर जाम लगने से वायु प्रदूषण बढ़ गया है। इसका स्थानीय लोगों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। एनएचएआई के मार्ग नियंत्रक उमेश कुमार शर्मा का कहना है कि जल्द ही वह जाम की समस्या दूर करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed