फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   said for voting to people

गोष्ठी के जरिए मतदाताओं को किया जागरूक

Tue, 02 Apr 2019 12:52 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Tue, 02 Apr 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
चायल/मूरतगंज। चायल तहसील परिसर स्थित सभागार में मतदाता जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम चायल घनश्याम कुमार ने किया। इस दौरान अधिवक्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन


मौजूद अधिकारियों ने मतदाता गोष्ठी में भाग लेते हुए शपथ लिया कि वह प्रत्येक दशा में मताधिकार का प्रयोग करेंगे और मतदान के लिए अपने घर परिवार और पड़ोस के लोगों को भी प्रेरित करेंगे। इस दौरान  सीओ चकबंदी राकेश कुमार सिंह, शेफाली रस्तोगी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, चायल, स्मिता जायसवाल सहायक विकास अधिकारी चायल,  वसीम अहमद समन्वयक जिला विज्ञान क्लब, शत्रुघन प्रसाद भूमि संरक्षण निरीक्षक, अधिवक्ता सगीर अहमद, धारा सिंह, राधे मोहन सिंह, योगेश मिश्रा, अजय पांडेय अधिक मौजूद रहे। दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा में प्रधानाचार्य चुन्नीलाल की अगुवाई में शिक्षकों और छात्रों ने मतदाता जागरूकता का संकल्प लिया।
विज्ञापन


बाद में जागरूकता रैली निकाली गई। मूरतगंज के पल्हाना उपहार स्थित प्राइमरी स्कूल में मतदाता जागरूकता पाठशाला का आयोजन हुआ। इसमें एडीओ आईएसबी बलराम चौधरी एवं लेखपाल लोकनाथ पांडेय ने मतदाताओ को प्रशिक्षण दिया और चुनाव में मतदान करने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर उमेश कुमार मोदनवाल नौशाद, सुरेश जायसवाल, बैजनाथ, लवली सिंह,सरिता विश्वकर्मा, सुषमा गौतम, लालती पाल, राजेश कुमार, मदन लाल, सोनू आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed