{"_id":"6a9f0a9a70fd56289d054d48","slug":"rs-9-lakh-demanded-via-whatsapp-under-the-pretext-of-a-sons-selection-kaushambi-news-c-261-1-kmb1025-147800-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: व्हाट्सएप पर बेटे के चयन का झांसा देकर मांगे नौ लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: व्हाट्सएप पर बेटे के चयन का झांसा देकर मांगे नौ लाख रुपये
विज्ञापन
संदीपनघाट थाना क्षेत्र के काजीपुर चौराहे के पास किराने की दुकान चलाने वाले व्यक्ति को व्हाट्सएप कॉल कर उसके बेटे के खेल में चयन का झांसा देकर नौ लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। रकम न देने पर आरोपी ने दोनों बच्चों की जान लेने की धमकी भी परिवार को दी गई है।
धमकी से सहमे पीड़ित परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। मामले में संदीपनघाट पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर व्हाट्सएप कॉल करने वाले शातिर की छानबीन शुरू कर दी है। चरवा थाना क्षेत्र के सैयद सरावां निवासी राम भवन यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह काजीपुर चौराहे के पास किराने की दुकान चलाते हैं। चार सितंबर को दोपहर 12:46 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि उनका बेटा वाराणसी खेलने गया था और वहां चयन हो गया है। इसके लिए 11 लाख रुपये देने होंगे, ताकि उसे अच्छी जगह कोचिंग दिलाई जा सके। पीड़ित ने रुपये देने से मना कर दिया। अगले दिन फिर उसी नंबर से व्हाट्सएप संदेश आया। आरोपी ने कहा कि यदि बेटे को बनारस में कोचिंग दिलानी है तो नौ लाख रुपये तैयार रखो।
फोन करने वाले ने रुपये नहीं देने पर गाली-गलौज करते हुए उसके दोनों बच्चों की जान लेने की धमकी दी। इस प्रकार की धमकी से पूरा परिवार दहशत में आ गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। संवाद