फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Roof and wall collapsed due to gas cylinder explosion, woman injured

Kaushambi News: गैस सिलिंडर के धमाके से ढही छत व दीवार, महिला जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Roof and wall collapsed due to gas cylinder explosion, woman injured
बंधवा गांव में सिलेंडर फटने के बाद बिखरा सामान। संवाद
कौशाम्बी कोतवाली के बंधवा मजरा गोपसहसा गांव में शनिवार रात रसोई के भीतर अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई और तेज धामके के साथ फट गया। धमाके से छत और दीवार ढह गई। आग लगने से लाखों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। छत की ईंट व टिन शेड पड़ोस के घर तक पहुंच गए। जद में आने से पड़ोसी महिला का सिर फट गया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


बंधवा निवासी अनिल कुमार निषाद मजदूरी करते हैं। अनिल के घर की छत पर रसोई है। बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे बेटी चिंता देवी उपले में आग जलाने के बाद दूध पका रही थी। दूध आग पर रखने के बाद वह नीचे आकर आंगन में लेट गई। आधे घंटे बाद रसोई में रखे गैस सिलिंडर में आग लग गई।
विज्ञापन

जोरदार धमाके से दीवार के ईंटें और छत ढह गई। छत पर पड़ा टिन शेड उड़कर पड़ोसी रामप्रकाश के घर पहुंच गया। वहीं, पत्नी पूजा देवी का सिर भी फट गया। धमाके की आवाज व आग की लपटें देख परिजन और पड़ोसी इकट्ठा हो गए। पुलिस व फायर ब्रिगेड कर्मियों को सूचना दी गई। जख्मी महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित अनिल ने बताया कि करीब पांच लाख रुपये की गृहस्थी नष्ट हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed