{"_id":"5fc935b48ebc3e9bb15f095d","slug":"rohit-of-pratapgarh-had-a-truck-that-killed-eight-people-kaushambi-news-ald2930978136","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ के रोहित का था आठ लोगों की जान लेने वाला ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ के रोहित का था आठ लोगों की जान लेने वाला ट्रक
विज्ञापन

- ट्रक के नंबर को ट्रेस कर पुलिस ने शुरू की चालक की तलाश
- मृतका प्रकाशनी के पति की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी
कड़ा। कोतवाली क्षेत्र के देवीगंज बाजार में बुधवार भोर आठ लोगों की जान लेने वाला ट्रक प्रतापगढ़ के रोहित मौर्या का है। ट्रक का पंजीयन रायबरेली जिले में है। पुलिस ने नंबर के आधार पर रायबरेली के आरटीओ से संपर्क कर मालिक का पता निकाला। पुलिस अब मालिक से संपर्क कर ट्रक चालक का पता लगाने के लिए छानबीन कर रही है। उधर, हादसे में मृत प्रकाशनी के पति व ऋचा के पिता बसंतलाल की तहरीर पर पुलिस ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोखराज कोतवाली के शहजादपुर निवासी मोहनलाल गुप्ता के बेटे पंकज की मंगलवार रात शादी थी। वैवाहिक कार्यक्रम देवीगंज बाजार स्थित एक गेस्ट हाउस में हो रहे थे। बुधवार भोर में दूल्हे की बहन शशि देवी, भांजा ओम, चाची प्रकाशनी, ममेरी बहन ऋचा, मामी पूनम देवी, ममेरी बहन मुस्कान, पड़ोसी की बेटी सीमा घर जाने के लिए स्कार्पियो से निकलीं। स्कार्पियो बालमकमऊ गांव का शिवराज चला रहा था। गेस्ट हाउस से निकलने के बाद चालक रास्ता भूल गया। सैनी रोड आने की बजाय वह लेहदरी की तरफ बढ़ गया। भूल का एहसास होने पर शिवराज ने गाड़ी सड़क के किनारे खड़ी कर दी। इस दौरान सैनी की तरफ से गिट्टी का चूरा लादकर प्रतापगढ़ की तरफ जा रहा ट्रक स्कार्पियो के ऊपर पलट गया। हादसे में उसमें सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में दूल्हे के चाचा बसंतलाल की तहरीर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज छानबीन शुरू कर दी। इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि ट्रक पर लिखे नंबर यूपी-33- एटी- 4627 के आधार पर रायबरेली के आरटीओ से तस्दीक कराई गई। जिसमें पता चला कि ट्रक का पंजीयन तो रायबरेली जिले में है लेकिन उसका मालिक प्रतापगढ़ के कंधई गांव का रोहित मौर्या है। रोहित से संपर्क कर चालक को ट्रेस कराने की कोशिश चल रही है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
-----
पत्नी-बेटी की मौत से बदहवाश रमेश लावारिस छोड़ गए कार
फोटो
कड़ा। बुधवार भोर हुए हादसे में दूल्हे पंकज की बहन शशि देवी व भांजे ओम की मौत हो गई थी। इसकी जानकारी जैसे ही गेस्ट हाउस में रहे शशि के पति को पता चली तो वह बदहवाश हो गए। पत्नी व बेटी जीवित बच सकें इसलिए वह अपनी कार की परवाह किए बगैर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत बताया तो प्रमोद बेहाल हो गए। पोस्टमार्टम के बाद वह शवों को लेकर सीधा प्रयागराज चले गए। इस बीच पता चला कि प्रमोद की कार गेस्ट हाउस के बाहर ही खड़ी है। इस पर देवीगंज में ही रहने वाले दूल्हे के दोस्त सुनील साहू के यहां कार खड़ी कराई गई।
विज्ञापन
-------------
शहजादपुर में पसरा रहा सन्नाटा, रिश्तेदारों के पहुंचने पर चीत्कार
- बृहस्पतिवार को शोक में बंद रहीं ज्यादातर दुकानें
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
कल्यानपुर। देश की आजादी में अहम योगदान देने वाली क्रांतिकारी दुर्गा भाभी के गांव शहजादपुर में बुधवार को एक साथ पांच अर्थी उठने से सन्नाटा है। नेशनल हाईवे के किनारे बसे इस गांव की गलियों में बृहस्पतिवार को मातम पसरा रहा। रिश्तेदार की गाड़ियां पीड़ित परिवारों के यहां रुकती थीं और दोनों तरफ से लोग रोने लगते थे। सारा दिन गलियों में चहलकदमी करने वाले बच्चे हादसे के बाद घरों में कैद रहे।
शहजादपुर सिराथू तहसील की बड़ी ग्रामसभा है। हाईवे से सटा होने के कारण यहां बाजार गुलजार है। बुधवार भोर गांव से गई बरात में शामिल पांच लोग यहीं के थे। सुबह जैसे ही गांव में आठ लोगों की हादसे में मरने की खबर पहुंची तो हर व्यक्ति स्तब्ध रह गया। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था कि इतना बड़ा हादसा हुआ। दोपहर बाद गांव में एक साथ पांच शव पहुंचते ही दुकानों के शटर गिरने लगे। गांव के लोग भारी संख्या में अंतिम संस्कार में शामिल हुए। बृहस्पतिवार को भी गांव में मातम छाया रहा। जिन लोगों के यहां मौत हुई थी वहीं पर रिश्तेदारों का आना-जाना था। रिश्तेदारों के पहुंचते ही पीड़ित परिवार उनसे लिपट कर रो पड़ता था।