फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ROB's work stalled due to non-compensation

मुआवजा नहीं मिलने से आरओबी का काम ठप

Wed, 04 Mar 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
ROB's work stalled due to non-compensation
ROB's work stalled due to non-compensation - फोटो : KAUSHAMBI
मुआवजा नहीं मिलने से आरओबी का काम ठप
विज्ञापन

सिराथू में चीफ इंजीनियर ने होली बाद मुआवजे के वितरण का दिया आश्वासन,107 परिवारों ने जमीन से नहीं हटाया कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण में 107 परिवार अड़ंगा डाल रहे हैं। नोटिस के बावजूद ये परिवार भूमि से कब्जा नहीं हटा रहे हैं। इनका कहना है कि मुआवजा मिलने से पहले वह अपना कब्जा नहीं हटाएंगे। इसके चलते पुल निर्माण का काम ठप हो गया है। सोमवार को दौरे पर आए चीफ इंजीनियर ने होली बाद मुआवजे का वितरण कराने का आश्वासन दिया है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के गृह नगर सिराथू में जाम से निजात दिलाने के लिए 11 अक्तूबर 2019 से रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। सेतु निगम ने काम शुरू करने से पहले सड़क के दोनों ओर अतिक्त्रस्ण हटाने के लिए भूमि की पहचान की थी। लोक निर्माण विभाग ने सैनी रोड पर छह फिट का मुआवजा दिए जाने की बात कही थी। काम शुरू होने पर स्थानीय नागरिकों ने अतिक्त्रस्मण हटाना शुरू भी कर दिया थाए लेकिन मुआवजे को लेकर की जा रही लेट.लतीफी से आशंकित नागरिकों ने अतिक्त्रस्मण हटाना बंद कर दिया। इधर निर्माणाधीन ब्रिज क्षेत्र में कब्जा नहीं हटाए जाने से काम तकरीबन ठप हो गया है। इसकी जानकारी होने पर सोमवार को सेतु निगम के चीफ इंजीनियर आरके सिंह ने सिराथू का दौरा किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने उन्हें मुआवजा नहीं दिए जाने को लेकर घेर लिया। उन्होंने लोगों को बताया कि शुरू में सेतु निगम ने मुआवजे के लिए 85 लाख का अनुमान लगाया था। अब यह रकम चार करोड़ 38 लाख 42 हजार 618 रुपये पहुंच गई है। इसमें 85 लाख रुपये विभाग को दिया जा चुका है। शेष धनराशि भी जल्द लोक निर्माण विभाग को दे दी जाएगी। प्रभावित 107 परिवारों को होली के बाद मुआवजा मिल जाएगा। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मुआवजे की रकम मिलने के बाद ही वह कब्जा हटाएंगे। वहीं ओवर ब्रिज निर्माण में अड़ंगा बन रहे बिजली के पोल सेतु निगम अपने स्तर से हटवा रहा है। अब तक दर्जनों पोल सेतु निगम विद्युत विभाग की मदद से शिफ्ट करा चुका है। सेतु निगम के अवर अभियंता एसके कुशवाहा का कहना है कि दोनों तरफ पिलर तैयार होने के बाद ढलाई का काम कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed