{"_id":"6202bb3c6815b565de1af1c2","slug":"roadways-buses-engaged-in-elections-passengers-upset-kaushambi-news-ald3266320136","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में लगीं रोडवेज बसें, मुसाफिर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में लगीं रोडवेज बसें, मुसाफिर परेशान
विज्ञापन
Roadways buses engaged in elections, passengers upset
विधानसभा चुनाव के कारण जिले में बसों की कमी पड़ गई है। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घंटों खड़े रहने के बाद भी उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बस नहीं मिल रही है। मंगलवार को सैनी बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ तो थी, लेकिन रोडवेज बसें नहीं। यदा-कदा बाहर से आ रही बसों में भीड़ इस कदर थी कि बस अड्डे में आने से पहले ही वह भर जा रहीं थीं।
प्रयागराज वाया कानपुर मार्ग पर आम दिनों में परिवहन निगम 75 बसों का संचालन करता है। लेकिन विधानसभा चुनाव के पहले चरण में ही 50 फीसदी से ज्यादा बसेें लगा दी गईं हैं। इस वजह से कानपुर मार्ग पर अब 75 की जगह 35 बसों का ही संचालन परिवहन विभाग कर पा रहा है। चुनाव ड्यूटी में सरकारी बसें लगने से बस यात्रियों का सफर मुश्किल भरा हो गया है। मंगलवार को सैनी बस अड्डे पर यात्रियों को बस के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। इस दौरान आने वाली बसें पहले से ही खचाखच भरीं आ रहीं थीं।
बस नहीं मिलने की मजबूरी में यात्री इसमें ही सवार हो रहे थे। यात्रियों का कहना था कि उन्हें सफर करने में बहुत परेशानी हो रही है। मंझनपुर निवासी अवधेश कुमार बताते हैं कि उन्हें कानपुर जाना है। दो घंटे से सैनी बस स्टेशन पर इंतजार कर रहे हैं। जो बसें आ भी रही हैं, वह पहले से ही इतनी भरीं होती हैं कि चाहकर भी नहीं उस पर सवार हुआ जा सकता।
विज्ञापन
सैनी निवासी डब्बू ओझा ने बताया कि उन्हें कानपुर जाना है। बस के इंतजार में खड़े-खड़े थक गए हैं। इसी तरह फतेहपुर निवासी विनय कुमार का कहना है कि रात में वह यहां एक वैवाहिक समारोह में भाग लेने के लिए ट्रेन से आए थे। फतेहपुर जाने के लिए सैनी बस स्टेशन पर वाहन का इंतजार कर रहे हैं।