फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   road accident women death

सड़क हादसे में महिला की मौत, भतीजा जख्मी

Mon, 12 Jun 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 12 Jun 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
road accident women death
क्राइम
हाईवे पर सैनी के त्रिलोकपुर गांव के समीप रविवार शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारते हुए महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साथ रहा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


फतेहपुर जिले के धाता गांव का समीर उर्फ संतलाल पुत्र जमुना प्रसाद रविवार शाम बुआ पार्वती देवी (50) को बाइक से इलाज कराने सैनी के किसी गांव जा रहा था। वह जैसे ही हाईवे पर त्रिलोकपुर गांव के समीप पहुंचा तभी कानपुर की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पार्वती देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भतीजा समीर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसा देख मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दी। महिला के मौत की खबर सुनते ही घर-परिवार के लोग रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल-बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed