{"_id":"5ea095ac8ebc3e907e5a713d","slug":"report-of-304-people-negative-and-49-are-in-waiting-kaushambi-news-ald274013657","type":"story","status":"publish","title_hn":"304 की रिपोर्ट निगेटिव, 49 नमूनों पर टिकी निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
304 की रिपोर्ट निगेटिव, 49 नमूनों पर टिकी निगाहें
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से घबराने की जरूरत नहीं है। बस थोड़ी सी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जिले में कोविड-19 से संक्रमित मिले दोनों युवकों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इसके अलावा 355 लोगों का सेम्पल जांच को भेजा गया, जिसमें 304 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 49 नमूनों की जांच रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया जिले में वायरस संक्रमण के तहत अब तक क्वारंटीन इकाई में 72 लोग भर्ती किए गए। 355 लोगों का ब्लॅड सेम्पल जांच के लिए भेजा जा चुका है। इनमें सें दो व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। संक्रमित मिले दोनों लोगों को प्रयागराज के कोटवा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोविड-19 से ग्रसित यह दोनों रोगी पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। इन लोगों को जिले के क्वारंटीन सेंटर में 14 दिनों के लिए रखा गया है। इसके अलावा जिन 355 लोगों का सेम्पल भेजा गया उसमें 304 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
49 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। कोटा राजस्थान से जिले में आए सभी 45 छात्र भी पूरी तरह से स्वस्थ हैं, उन लोगों को होम क्वारंटीन में रखा गया है। रोजाना स्वास्थ विभाग की टीम उनका परीक्षण कर रही है। सीएमओ ने बताया कोविड-19 से घबराने की जरूरत नहीं है, बस शासन के निर्देशों का पालन किया जाए। साबुन से हाथ को कम से कम 30 से 40 सेकेंड तक बार-बार धुले। हर एक व्यक्ति से न्यूतम दो मीटर की दूरी बनाई जाए। लॉकडाउन का पालन करें। घर से बाहर निकलते वक्त मास्क लगाया जाए। आंख, नाक और मुंह में हाथ नहीं लगाना चाहिए।