{"_id":"6824ee9484893713340b90e3","slug":"remove-encroachment-from-charwas-ram-jutha-pond-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-125520-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: चरवा के राम जूठा तालाब से हटवाएं अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: चरवा के राम जूठा तालाब से हटवाएं अतिक्रमण
Thu, 15 May 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 15 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
चायल। एसडीएम न्यायिक राहुल देव भट्ट ने राजस्व टीम के साथ बुधवार को चरवा स्थित राम झूठा तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने तालाब से अतिक्रमण हटवाते हुए जल्द सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा कराने का ईओ चरवा को निर्देश दिया।
चरवा कस्बा के चरक मुनि मोहल्ला स्थित राम जूठा तालाब का साल भर पहले वंदन योजना के तहत सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था। शासन से 1.98 करोड़ रुपये स्वीकृत होने के बाद टेंडर प्रक्रिया भी हो चुकी है। इसके बाद भी सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू नहीं किया गया।
बुधवार को एसडीम न्यायिक की अगुवाई में लेखपाल सतीशचंद्र, नगर पंचायत अध्यक्ष जगनारायण, अधिशासी अधिकारी सुभाष चंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रजनीश पांडेय और व्यापार मंडल के सदस्य सत्य प्रकाश पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि सरकारी अभिलेखों में तालाब का रकबा करीब 18 बीघा है। जबकि मौके पर यह कम है। तालाब के किनारे बसे लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर मकान बना लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने भूमि पैमाइश कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। ठेकेदार को सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द पूरा करने को कहा है।