फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Relief poured down from the sky, and vitality returned to the fields.

Kaushambi News: आसमान से राहत बरसी, खेतों में रौनक लौटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Relief poured down from the sky, and vitality returned to the fields.
जिले में सात दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। मंगलवार को हुई तीन घंटे झमाझम हुई बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। बारिश के बाद खेतों में नमी बढ़ने से फसलें लहलहाने लगी हैं।
विज्ञापन

जिले में एक सप्ताह से मौसम मेहरबान है। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर करीब एक से तीन बजे तक तेज झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे जगह-जगह जलभराव हो गया। कई मोहल्लों और निचले इलाकों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रुक-रुककर हो रही बारिश को किसान फसलों के लिए राहतभरी बता रहे हैं। गुवारा तैयबपुर निवासी किसान हरिश्चंद्र मौर्य, इंदल सरोज और महिला मखदुमपुर के राधा कृष्ण मिश्र, जयशंकर प्रसाद, संतोष पटेल ने बताया कि है कि खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने से फसलों की सिंचाई का खर्च कम होगा। विशेषकर धान की फसलों के लिए यह बरसात का पानी अमृत के समान है। यदि आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहा तो सिंचाई की जरूरत काफी हद तक कम हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed