फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Development will only take place when the individual in society is literate: Neeraj

समाज का व्यक्ति साक्षर होगा तभी होगा विकास : नीरज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Development will only take place when the individual in society is literate: Neeraj
मूरतगंज में नव भारत साक्षरता रैली में शामिल शिक्षक शिक्षिकाएं। विभाग
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मंगलवार को बीआरसी मूरतगंज से नवभारत साक्षरता अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। खंड शिक्षा अधिकारी नीरज उमराव की अध्यक्षता में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

रैली में शामिल शिक्षक ने ‘साक्षर होगा जब इंसान, तभी बनेगा देश महान’ और ‘दीप से दीप जलाएंगे, साक्षर देश बनाएंगे’ जैसे नारे लगाए। रैली के माध्यम से लोगों को शिक्षा का महत्व बताया गया। खंड शिक्षा अधिकारी नीरज उमराव ने कहा कि विकास का रास्ता तभी खुलता है, जब समाज का हर व्यक्ति साक्षर हो। किसी भी व्यक्ति का निरक्षर रहना समाज के विकास में बाधा है।
विज्ञापन

रैली के माध्यम से लोगों से नव साक्षरता अभियान से जुड़ने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की गई। रैली में आलोक द्विवेदी, मारुति नंदन त्रिपाठी, प्रखर नरेश, शशि कलापांडे, दिलीप, राकेश बत्रा, सूरज सिंह, प्रदीप, रोली कुशवाहा, ज्योति सिंह, निधि, विभा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed