फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Buildings of 18 schools in dilapidated condition; DM orders demolition.

Kaushambi News: 18 स्कूलों के भवन जर्जर, डीएम ने ध्वस्तीकरण के दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Buildings of 18 schools in dilapidated condition; DM orders demolition.
जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने जर्जर विद्यालयों और बच्चों की कम उपस्थिति को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने 18 विद्यालयों के भवनों के ध्वस्तीकरण या नीलामी की कार्रवाई जल्द पूरी कराने के निर्देश संबंधित खंड शिक्षाधिकारियों को दिए। वहीं, चायल, मूरतगंज और नेवादा विकासखंड में बच्चों की कम उपस्थिति मिलने पर संबंधित बीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उदयन सभागार में जिलाधिकारी ने विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया। उन्होंने निपुण तालिका नियमित रूप से अपडेट रखने और बच्चों से कार्य पुस्तिका भरवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

24 स्कूलों के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार को हटाने के निर्देश
डीएम ने जिला पंचायतराज अधिकारी को सफाई कर्मियों के माध्यम से विद्यालयों में प्रतिदिन सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिन विद्यालयों में अभी बिजली कनेक्शन नहीं है, वहां जल्द कनेक्शन कराने को कहा। उन्होंने अधीक्षण अभियंता विद्युत से समन्वय कर 24 विद्यालयों से हाईटेंशन तार शिफ्ट कराने की कार्रवाई एक सप्ताह में पूरी कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश
दूसरी बैठक में डीएम ने बेसिक, माध्यमिक, समाज कल्याण और उच्च शिक्षा विभाग के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बसुहार के निर्माण में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर उन्होंने परियोजना प्रबंधक सीएनडीएस को अतिरिक्त श्रमिक लगाकर एक माह में काम पूरा कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय कड़ा का निर्माण समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिए। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा-कक्ष और अन्य निर्माण कार्य भी जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।
प्रोजेक्ट अलंकार के तहत राजकीय विद्यालयों में चल रहे शेष कार्यों को 10 दिन में पूरा कर हैंडओवर करने को कहा गया। राजकीय महिला महाविद्यालय, मूरतगंज के निर्माण में तेजी लाने और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा।
किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने के निर्देश
कृषि विभाग की समीक्षा में जिलाधिकारी ने साधन सहकारी समितियों से गेहूं का तत्काल उठान कराकर एफसीआई भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी दिनों में मांग के अनुरूप उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने को कहा। फार्मर रजिस्ट्री और डिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत प्रगति लाने के साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रचार कराने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि अब तक 18 हजार किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जा चुके हैं। संवाद

राजस्व वसूली में लापरवाही पर नोटिस
कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान राज्यकर की राजस्व वसूली लक्ष्य के अनुरूप न मिलने पर डीएम ने उपायुक्त राज्यकर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। परिवहन, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, आबकारी, विद्युत, खनन, नगर निकाय और वन विभाग को लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत राजस्व वसूली के निर्देश दिए। डीएम ने राजस्व वादों के निस्तारण में गति लाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed