{"_id":"6413740eefa1603b32020fea","slug":"relatives-roamed-around-with-the-girls-dead-body-on-a-bike-did-not-get-an-ambulance-kaushambi-news-c-3-1-ald1006-80444-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बाइक पर छात्रा का शव लेकर घूमे परिजन,नहीं मिली एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बाइक पर छात्रा का शव लेकर घूमे परिजन,नहीं मिली एंबुलेंस
Fri, 17 Mar 2023 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 17 Mar 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
छात्रा की मौत के घर के बाहर बैठे गमजदा परिजन
कोखराज कोतवाली के हजारी तारा गांव की एक छात्रा ने बृहस्पतिवार की शाम परीक्षा में फेल होने की डर से फांसी लगाकर जान दे दी। निजी अस्पताल के चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया तो परिजनों ने एम्बुलेंस को फोन लगाया। कुछ देर इंतजार के बाद परिवार के लोग उसका शव बाइक में लाद कर घर चले गए। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
नगर पालिका भरवारी के वार्ड नंबर 1 हजारी का तारा गांव निवासी शिवकुमार ईट भट्ठा मजदूर है। बताया कि उसकी बेटी निराशा देवी (18) ने इस बार यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा दिया था। परीक्षा में कुछ विषयों के पेपर खराब हो गए थे। इससे वह काफी परेशान रहती थी। परिजनों का कहना है कि परीक्षा में फेल होने की डर से निराशा ने बृहस्पतिवार की शाम 4 बजे जब घर में कोई नहीं था, तभी छत के चुल्ले में साड़ी का फंदा लगाकर फांसी लगा लिया l
इस दौरान पड़ोसी महिला ने जंगले से निराशा को फंदे से लटका देखा तो शोर मचा दिया। मौके पर पहुंचे छात्रा के भाई कुलदीप ने बहन को फंदे से नीचे उतारा,सांस चलती देख फौरन बाइक से अपने एक दोस्त के साथ उसे इलाज के लिए मंझनपुर के निजी अस्पताल ले गए। जहां देखते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होने पर मृतका के भाई ने एम्बुलेंस को फोन से सूचना दी। करीब आधे घंटे तक एम्बुलेंस नही पहुचने पर शव बाइक पर लादकर घर पहुचा। सूचना के बाद पहुची पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर कोखराज रमेश पटेल ने बताया कि इण्टर की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया है, शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है l
विज्ञापन
Iमामला संज्ञान में नहीं है । शिकायत मिलती है तो जांच करा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। डॉ. हिन्द प्रकाश मणि, डिप्टी सीएमओI