{"_id":"61af7b2afba5fa05fe6f8a4d","slug":"relationship-broke-after-engagement-not-fulfilling-dowry-demand-kaushambi-news-ald3221244158","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी नहीं होने सगाई के बाद तोड़ा रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी नहीं होने सगाई के बाद तोड़ा रिश्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पइंसा कोतवाली के बली का पुरवा निवासी संजय ने बताया कि उसने अपनी बहन का रिश्ता मंझनपुर थाना क्षेत्र कै कैनी गांव में रहने वाले एक युवक के साथ तय किया था। मंगलवार को एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में संजय ने बताया कि बीते मई में उसने बहन की सगाई कर दी थी।
इसमें 31 हजार नकद के साथ ही हजारों रुपये कीमती अन्य सामान भी दिए थे। शादी का वक्त करीब आने के साथ ही ससुरालियों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। असमर्थता जाहिर करने पर वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। बिरादरी की पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी तो तीन दिसंबर को संजय अपने पिता के साथ कैनी पहुंचा और सगाई में हुए लेनदेन का हिसाब करने की बता कही। आरोप है कि इस दौरान लड़के वालों ने संजय व उसके पिता की पिटाई कर धमकी देते हुए भगा दिया।
दहेज के लिए पत्नी को पीटा, पति समेत चार पर केस
पश्चिमशरीरा कोतवाली के भगवतपुर कटरी गांव की ज्योति सोनी की शादी साल भर पहले सरायअकिल के बसुहार गांव में सुरेंद्र के साथ हुई थी। विवाहिता ने बताया कि ससुराली दहेज में एक लाख नकदी और बाइक की मांग कर रहे हैं। दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करते हैं।
विज्ञापन
दो महीने पहले उसे घर से भी निकाल दिया गया। दोनों परिवारों के बीच पंचायत के बाद भी ससुराली उसे साथ ले जाने के लिए राजी नहीं हुए। इस पर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी पति सुरेंद्र समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।