फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Reflectors and white stripes missing, responsible silence

Kaushambi News: रिफ्लेक्टर और सफेद पट्टी गायब, जिम्मेदार मौन

Sun, 28 Dec 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 28 Dec 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Reflectors and white stripes missing, responsible silence
हाइवे से रसूलपुर मढि़या मई जाने वाली सड़क पर नहीं है सफेद पट्टी।  संवाद
जिले की सड़कों पर सुरक्षा के जरूरी इंतजाम न होने से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। सड़क किनारे लगे पेड़ों पर रिफ्लेक्टर नहीं लगे हैं और कई मार्गों पर सफेद पट्टी पूरी तरह मिट चुकी है। इस कारण रात और कोहरे के समय वाहन चालकों को सड़क का सही अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

मढ़िया मई के गुलाब लोधी ने बताया कि हाईवे से रसूलपुर गांव की दूरी करीब दो किलोमीटर है। इसी मार्ग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी है। जहां प्रसव की सुविधा होने पर एंबुलेंसों का आवागमन होता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ठंड में सड़कों पर घने कोहरे की चादर पसरी रहती है। जबकि, सड़क के किनारे स्थित पेड़ों पर रिफ्लेक्टर नहीं लगे हैं। वहीं, सत्य प्रकाश ने बताया कि हाईवे किनारे अटसराय तिराहे पर सड़क की सफेद पट्टी काफी समय से गायब है। अंधेरे में वाहन चालक मोड़ का अंदाजा नहीं लगा पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में हाईवे से लेेकर लोक निर्माण व अन्य विभागों की सड़क है। यदि पटरी पर लगे पेड़ों पर रिफ्लेक्टर नहीं हैं तो सभी से समन्वय कर इसे लगवाने का काम किया जाएगा। हर हाल में हादसों में कमी लाना विभाग की प्राथमिकता में है। - हरवंश सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed