फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Recovery from PRD jawans for giving duty orders, Zila Panchayat president wrote a letter to the minister

Kaushambi News: ड्यूटी आदेश देने में पीआरडी जवानों से वसूली, जिपं अध्यक्ष ने मंत्री को लिखा पत्र

Sun, 09 Mar 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 09 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Recovery from PRD jawans for giving duty orders, Zila Panchayat president wrote a letter to the minister
मंझनपुर। पीआरडी जवानों से ड्यूटी लगाने के नाम पर वसूली हो रही है। यह वसूली प्रतिमाह करीब पांच से छह लाख की होती है। यह आरोप लगाते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रांतीय रक्षक दल मंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जिले में करीब 300 पीआरडी के महिला व पुरुष जवान हैं। इनकी प्रतिमाह ड्यूटी लगाई जाती है। एक जवान ने ड्यूटी के नाम पर दो से तीन हजार रुपये वसूली का आरोप लगाया है। जवानों की शिकायत पर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने मंत्री प्रांतीय रक्षक दल को पत्र लिखकर ब्लॉक कमांडर सिराथू व ड्यूटी प्रभारी अंशु मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। जिपं अध्यक्ष ने बताया कि ड्यूटी लगाने के नाम पर प्रतिमाह पांच से छह लाख की वसूली की जाती है। इनकी जांच भ्रष्टाचार निवारण संगठन से कराते हुए कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

क्या है ड्यूटी लगाने का नियम
पीआरडी जवानों की ड्यूटी ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से होती है। ऑनलाइन ड्यूटी लखनऊ से लगती है। जबकि ऑफलाइन ड्यूटी कार्यालय से लगाई जाती है। जवानों का कहना है कि किस जवान की ड्यूटी कहां लगी है। यह विभागीय अधिकारियों की जानकारी में ही होती है। जो रुपये देते हैं, उनकी ड्यूटी की जानकारी दी जाती है। बिना ड्यूटी के किसी को भुगतान नहीं मिलता। ऐसे में जवान ड्यूटी के लिए रुपये देने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप बेबुनियाद है। एक जवान असगर अली के खिलाफ कार्रवाई की गई है। चार अप्रैल 2024 से सितंबर 2024 तक यह लगातार परेड में नहीं आए। ऐसे में इनको तीन से छह माह तक के लिए ड्यूटी से वंचित किया गया। इसको लेकर इनकी ओर से शिकायत की जा रही है। -अंशु मिश्र, ड्यूटी प्रभारी


ड्यूटी प्रभारी अंशु मिश्रा की कई बार शिकायत मिली है। इनको फोन कर इस प्रकार की वसूली नहीं करने की हिदायत भी दी गई थी, लेकिन, आदत में सुधार नहीं होने के कारण विभागीय मंत्री को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। - कल्पना सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed