फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Ravita took command of Charva Kotwali for a day

Kaushambi News: छात्रा रविता ने एक दिन के लिए संभाली चरवा कोतवाली की कमान

Fri, 06 Oct 2023 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 06 Oct 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Ravita took command of Charva Kotwali for a day
मूरतगंज। चरवा कोतवाली का माहौल बृहस्पतिवार को बदला नजर आया। यहां पुलिसकर्मी फरियादी की भूमिका में रहे। राजकीय हाईस्कूल पंसौर की छात्रा रविता को एक दिन के लिए चरवा का कोतवाल बनाया गया। छात्र-छात्राओं ने पुलिसकर्मियों के कामकाज के तरीके को देखा। उनसे कानून और कंट्रोल रूम से संबंधित नंबरों के बाबत जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण के लिए एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने निर्देश दिया था। इसी क्रम में राजकीय हाईस्कूल पंसौर के छात्र-छात्रा चरवा कोतवाली पहुंचे थे। इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने जुगवा गांव की छात्रा रविता को एक दिन के लिए प्रभारी बनाया। इसे लेकर रविता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने जन सुनवाई भी की, इंस्पेक्टर से शिकायती पत्र में क्या कार्रवाई होनी चाहिए। इस बाबत जानकारी ली।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने छात्राओं को मिशन शक्ति, नारी शक्ति, नारी सम्मान, 1090 वूमेन पॉवर हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्प लाइन आदि की जानकारी दी। इसके अलावा यूपी 112, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 102, 108, साइबर क्राइम के लिए जारी हेल्प लाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तार से बताया। महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो आदि प्रशासनिक शासनिक सुविधाओं के साथ चरवा कोतवाली का सीयूजी नंबर भी छात्र-छात्राओं को नोट कराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में इंस्पेक्टर ने एसपी को भी ऑनलाइन जोड़ रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed