फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ration card problems

राशनकार्ड में हेराफेरी की नहीं हुई जांच

Tue, 09 Aug 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 09 Aug 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
ration card problems
other
तहसील दिवस में फरियादियों द्वारा की जाने वाली शिकायतों का निस्तारण महज खानापूर्ति रह गई है। डीएम द्वारा बार-बार गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का फरमान जारी किया जाता है पर मातहतों पर इसका असर ही नहीं दिखता। मामला चित्तापुर गांव में राशनकार्ड वितरण और कार्डधारकों के नाम में फेरबदल का है। पूर्ति निरीक्षक ने बगैर निस्तारण के ही एसडीएम चायल को रिपोर्ट भेज दिया। मामले की शिकायत सोमवार को पीड़ितों ने डीएसओ से की है।
विज्ञापन


नेवादा ब्लॉक के चित्तापुर निवासी हरिश्चंद्र, प्रमेश कुमार, श्रवण द्विवेदी, आशिक अली, बेला देवी आदि ने पांच जुलाई को तहसील दिवस चायल में डीएम से शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी ने अंत्योदय और बीपीएल कार्ड में फेरबदल किया है। चित्तापुर के दस गरीबों का अंत्योदय कार्ड कटवाकर हर्रायपुर के रहने वाले आर्थिक रूप से संपन्न लोगों का बना दिया। पूछे जाने पर ग्राम पंचायत अधिकारी ने कहा कि कार्ड से उनका कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन


डीएम ने मामले की जांच डीएसओ को दी तो उन्होंने आपूर्ति निरीक्षक नेवादा को कार्रवाई का निर्देश दिया। आपूर्ति निरीक्षक ने एसडीएम को जांच आख्या भेजकर बताया कि कार्ड सत्यापन बीएलओ कर रहे हैं। जब रिपोर्ट आएगी तो मामले में कार्रवाई कर दी जाएगी। आपूर्ति निरीक्षक द्वारा निस्तारण की रिपोर्ट भेजे जाने की जानकारी शिकायतकर्ताओं को हुई तो वह सोमवार को डीएसओ अनूप त्रिपाठी से मिले और मनमानी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed