{"_id":"5ca261d0bdec221469616c0b","slug":"rate-fixed-for-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच रुपये का चाय-समोसा और 15 रुपये की होगी माला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच रुपये का चाय-समोसा और 15 रुपये की होगी माला
Tue, 02 Apr 2019 12:47 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के खर्चों पर आयोग की पैनी नजर है। चुनाव में मनोरंजन से लेकर सभाओं, रैलियों में इस्तेमाल होने वाली मेज-कुर्सी, वाहन तथा जलपान समेत सभी वस्तुओं के रेट निर्धारित कर दिए गए हैं। इसके मुताबिक चाय, समोसे का रेट पांच रुपये और गेदा की माला का 15 रुपये तय किया गया है। इन सभी की मानीटरिंग के लिए अफसरों की टीम बनाई गई।
चुनावों में हर मर्तबा निर्वाचन आयोग खर्च तय करता है। लेकिन अधिकांश प्रत्याशी इसमें खेल कर जाते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार इस बार प्रत्याशियों को मदवार सूची उपलब्ध कराई जाएगी। एक प्रत्याशी के खर्च की अधिकतम सीमा 70 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। इसकी निगरानी के लिए जोनल और सेक्टर बांटकर उड़नदस्ते गठित किए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की टीम प्रत्याशियों के कार्यालयों पर नजर रखेगी। वीडियो रिकार्डिंग भी कराई जाएगी। प्रत्याशियों की सभाओं पर विधानसभा क्षेत्रवार वीडियो निगरानी टीम बनाई गई है। जो सभा स्थल पर कुर्सी, पंडाल, दरी और खानपान के वस्तुओं की गिनती करने के साथ ही वीडियोग्राफी करेगी। इसी तरह प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया, कॉल सेंटर लेखा विभाग और उड़नदस्ता टीम हर तरह के खर्चे पर निगाह रखेगी। कॉल सेंटर पर शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1950 चौबीस घंटे काम करेगा।