कौशाम्बी : झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, अब शादी से मुकरा आरोपी
युवती का कहना है कि एक साल पहले वह प्रयागराज में एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। इस दौरान उसका संपर्क प्रयागराज के सहसों कोतवाली के चंदूपुर निवासी विनोद से हुआ। आरोप है कि विनोद ने उसे शादी का झांसा दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सदर कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली युवती के साथ प्रयागराज के युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवती के घरवाले रिश्ते की बात करने प्रेमी के घर पहुंचे तो वह शादी से मुकर गया। आरोप है कि उसने अपने पिता व भाई के साथ मिलकर गाली-गलौज कर भगा दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
युवती का कहना है कि एक साल पहले वह प्रयागराज में एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। इस दौरान उसका संपर्क प्रयागराज के सहसों कोतवाली के चंदूपुर निवासी विनोद से हुआ। आरोप है कि विनोद ने उसे शादी का झांसा दिया। इसके बाद वह अक्सर फोन पर बात करने लगा। 28 अगस्त को विनोद घर आया व विरोध के बावजूद शारीरिक संबंध बनाया। युवती ने यह बात परिजनों को बताई।
परिवार के लोग विनोद के घर रिश्ते की बात करने पहुंचे। इस विनोद ने अपने पिता रामचंद्र व भाई राजेंद्र के साथ मिलकर गाली-गलौज कर घरवालों को भगा दिया था। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा का कहना है मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई पूरी की जा रही है।
किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास
संदीपनघाट कोतवाली इलाके की एक व्यक्ति ने बताया कि बुधवार को खेत गया था। घर में नाबालिग बेटी अकेले थी। आरोप है कि इस दौरान मलाक मोहिद्दीनपुर गांव का मुंशीलाल पहुंचा व बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।