{"_id":"5b732fc342c7924319570637","slug":"rape-in-saini","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को बंधक बना बाप ने किया बलात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी को बंधक बना बाप ने किया बलात्कार
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
child rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। सैनी कोतवाली इलाके में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना उजागर हुई है। बाप ने बेटी को ही एक महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा। मंगलवार को किसी तरह वहशी बाप के चंगुल से छूटी किशोरी ने आबबीती बताई तो प्रधान उसके साथ जाकर पुलिए को तहरीर दिलाई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इलाके के एक गांव में रहने वाली एक किशोरी ने बताया उसका पिता शराब का आदी है। पिछले एक महीने से रोज रात में नशे में धुत होने के बाद वह उसके साथ बलात्कार करता था। घर के बाहर भी नहीं निकलने दिया जा रहा था। यह घिनौना खेल एक महीने से चलता रहा। मंगलवार सुबह वह मौका पाकर घर से भाग निकली। पड़ोसियों ने उसकी हालत देख पूछताछ की तो किशोरी फफक कर रो पड़ी। लड़की की बात सुनकर ग्रामीण दंग रह गए। घटना से प्रधान को अवगत कराया गया। प्रधान के साथ जाकर किशोरी ने पिता के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल राकेश तिवारी ने बताया कि पड़ोसियों से भी बात की गई है। आरोप सही है। इसलिए मामला दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।