फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ram nihore rakesh was the last mp from congress in kaushambi

दल बदलकर राम निहोर राकेश बने थे कांग्रेस के आखिरी सांसद

Wed, 03 Apr 2019 12:35 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Wed, 03 Apr 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
सिराथू। 1989 के लोकसभा चुनाव में दोआबा की चायल सुरक्षित सीट से राम निहोर राकेश ने पाला बदल कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस के टिकट से चुनावी समर में कूदे राकेश के सिर पर दोआबा की जनता ने फिर से जीत का सेहरा बांध दिया। दोआबा की जनता का कांग्रेस के लिए यह आखिरी आशीर्वाद रहा।
विज्ञापन


दल बदल करने में माहिर हो चुके राम निहोर राकेश ने नौंवी लोक सभा चुनाव में अपने पुराने संबंधों का हवाला देेकर एक बार फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। सियासत के खेल में माहिर खिलाड़ी की तरह रामनिहोर राकेश ने दिल्ली में जुगाड़  फिट कर चायल (सु) सीट हासिल करने में कामयाब रहे। राकेश ने दोआबा के पुराने कांग्रेसियाें के गिले शिकवे दूर कर मना लिया। इस चुनाव में  जनता दल और बसपा का उदय हो चुका था। दोआबा की धरती पर कांग्रेस और जनता दल के बीच रोचक सियासी संग्राम हुआ। जनता दल से प्रत्याशी बनकर आए भगवंत प्रसाद वीपी सिंह की आंधी में कांग्रेस के राम निहोर राकेश को कड़ी टक्कर दे रहे थे। कांग्रेस और जनता दल के समर्थकों ने चुनाव अपने पक्ष में बनाने के लिए रात-दिन एक कर दिया था। जनता दल से मिली कड़ी टक्कर ने राम निहोर राकेश की नींद हराम कर दी थी। चुनाव पक्ष में करने के लिए राकेश ने एड़ी-चोटी की ताकत लगा दी।
विज्ञापन


तमाम मशक्कत के बाद चुनाव में कांग्रेस के राम निहोर राकेश 155738 मत पाकर जीत अपने नाम दर्ज कराने में कामयाब रहे। वहीं जनता दल प्रत्याशी भगवंत प्रसाद 143685 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। राकेश ने चुनाव में 12053 मतों से जीत दर्ज कराई। इसी के साथ ही चायल सीट से कांग्रेस की यह आखिरी जीत रही। इसके बाद से अब तक दोआबा से हाशिए पर गई कांग्रेस खाता खोलने के लिए तरस रही है। खास बात ये रही इसी चुनाव में पहली बार बसपा ने भी जोर आजमाइश की थी। अपने पहले चुनाव में पार्टी प्रत्याशी आरडी सरोज को 48356 मतों के साथ ही तीसरे स्थान पर रहना पड़ा था। चुनाव में डीडीपी के कल्लू प्रसाद ने 5966 के साथ ही निर्दल उम्मीदवार विंदेश्वरी आर्या व सुरेश चंद्र सोनकर को 7016 व 1975 मतों से ही संतोष करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed