फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Raja Udayan Palace to be enhanced with special stones from Rajasthan.

Kaushambi News: राजस्थान के विशेष पत्थरों से संवरेगा राजा उदयन पैलेस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Raja Udayan Palace to be enhanced with special stones from Rajasthan.
उदयन पैलेस की मरम्मत के लिए रखे पत्थर,संवाद - फोटो : Archive
कौशाम्बी के कोसम इनाम स्थित ऐतिहासिक राजा उदयन पैलेस के संरक्षण और मरम्मत का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के माध्यम से महल के जीर्णोद्धार के लिए स्वीकृति दे दी है। विभाग ने पहले चरण के कार्यों की तैयारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मरम्मत अभियान के तहत सबसे पहले परिसर की फेंसिंग कराई जाएगी, ताकि इस ऐतिहासिक धरोहर की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही महल के मुख्य द्वार पर बने पत्थर के बुर्जों की मरम्मत का कार्य भी शुरू होगा। इसके लिए राजस्थान से विशेष प्रकार के पत्थर मंगाए गए हैं, जिनका उपयोग संरचना के अनुसार मरम्मत में किया जाएगा।
विज्ञापन

पहले चरण का कार्य पूरा होने के बाद मुख्य द्वार से महल तक पहुंचने के लिए सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इससे पर्यटकों और शोधार्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इस ऐतिहासिक स्थल का पर्यटन की दृष्टि से भी विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी शिवपूजन यादव, धर्मनारायण, कौशिक अग्रहरि, जयप्रकाश त्रिपाठी, मोहन मिश्रा और रोहित यादव ने इस निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि महल के संरक्षण और बुनियादी सुविधाओं के विकास से कौशाम्बी के ऐतिहासिक व पर्यटन महत्व को नई पहचान मिलेगी। साथ ही, क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

बजट के अनुसार सभी आवश्यक कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मरम्मत का उद्देश्य राजा उदयन पैलेस की ऐतिहासिक पहचान को सुरक्षित रखना और इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित करना है।
-- कर्मवीर तिवारी, कंजर्वेशन असिस्टेंट (सीए),भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed