फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   raisa begam ill

डायरिया से दो और की हालत बिगड़ी

Fri, 19 May 2017 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 19 May 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत भरवारी में डायरिया विकराल रूप ले रहा है। लगातार लोग इसकी चपेट में आकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। गुरुवार को भरवारी की पूर्व महिला सभासद समेत दो महिलाओं की हालत बिगड़ गई। दोनों को इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


भरवारी नगर पंचायत में डायरिया से करीब 40 लोग बीमार हैं। इनका इलाज स्थानीय निजी अस्पतालों में हो रहा है। वार्ड नंबर तीन और 12 का बुरा हाल है। कस्बे के दो लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें तीन वर्ष का अमन भी शामिल है। डायरिया से निजात दिलाने को डॉक्टरों की टीम ने भरवारी में कैंप किया था, लेकिन वह इस पर काबू नहीं पा सके। गुरुवार को वार्ड नंबर छह की पूर्व महिला सभासद रईसा बेगम और सपा नेता गुलाम हुसैन की पत्नी ताजीरा बेगम की हालत बिगड़ गई। दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डायरिया के बढ़ते प्रकोप से भरवारी के लोग दहशत में हैं। दूषित पानी की आपूर्ति होने से कस्बे में यह संक्रामक बीमारी फैल रही है, लेकिन इससे निजात दिलाने का इंतजाम प्रशासन नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन


मोंगरी कड़ा पहुंचे सीएमओ
सिराथू के मोंगरी कड़ा गांव में भी डायरिया बीमारी फैल गई थी। गांव के लगभग 40 लोग इसकी चपेट में आ गए थे। डॉक्टरों की टीम लगातार तीन दिन से इस गांव में कैंप कर रही थी। गुरुवार को सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय ने डॉक्टरों की टीम के साथ गांव का भ्रमण किया। मरीजों से पूछताछ की। स्थिति सामान्य हो चुकी थी। सीएमओ कुएं के पानी की जांच अपने सामने कराई। इसके बाद उन्होंने प्रधान को बुलवाया गया। प्रधान के न आने पर प्रधान के भाई को हिदायत दी कि ग्रामीणों को निजी सबमर्सिबल का पानी उपलब्ध कराया जाए। यह व्यवस्था तब तक रहेगी, जब तक इस मुहल्ले में हैंडपंप नहीं लग जाता है। सीएमओ ने चेतावनी दी है कि यदि ग्रामीणों को शुद्ध पानी न मिला तो वह डीएम को रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed