फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Rain turns roads into ponds, impacts business

Kaushambi News: बारिश से सड़कें बनीं तालाब, व्यापार पर पड़ा असर

Sat, 04 Oct 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 04 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Rain turns roads into ponds, impacts business
आसमान में शुक्रवार को सुबह से ही काले बादलों का डेरा रहा। दोपहर बाद झमाझम बारिश शुरू हुई तो मंझनपुर सहित कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। गांधी नगर, चक नगर, जामा मस्जिद, रामलीला मैदान, असकरनपुर मगरोहनी, पाता, भेलखा और पतौना समेत कई वार्ड में जलभराव से व्यापार पर असर पड़ा।
विज्ञापन

बाजारों में जलभराव से व्यापार प्रभावित हुआ। रामलीला मैदान में भरत मिलाप का आयोजन भी प्रभावित हो गया। स्थानीय राजेंद्र, बालकिशन और दीपक आदि का कहना है कि नगर पालिका क्षेत्र में नालियों की सफाई समय से न होने के कारण थोड़ी-सी बारिश में ही सड़कें तालाब बन जाती हैं।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनोज सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात से लेकर शनिवार पूरे दिन तक रिमझिम फुहारों के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। उन्होंने मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और सावधानियां बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में साउंड कंपनी के स्थान पर भरा पानी, करंट का खतरा

नगर पालिका परिषद मंंझनपुर में मेले में शुक्रवार को बारिश से साउंड कंपनी के लगे उपकरण के स्थान पर पानी भर गया इससे करंट उतरने की आशंका बनी हुई है। आयोजकों ने आश्वासन दिया कि दुर्घटना से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। संवाद
बारिश से गिरा आम का पेड़, बाधित रही बिजली
बारिश से भगत का पूरा में एक पुराना आम का पेड़ एलटी लाइन पर गिर गया। पेड़ गिरने से करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। सूचना मिलने पर विद्युत उपकेंद्र के जेई चंद्रिका मौर्य ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू कराया। उन्होंने बताया कि बिजली दुरुस्त करने का काम जारी है और आपूर्ति जल्द ही बहाल कर दी जाएगी। संवाद
हे भगवान! अब न बरसौ, बहुत होइगा, नहीं तौ किसान मर जाई
हे भगवान! अब बिना मौसम के न बरसौ। अगर यही हाल रहा तौ किसान के सबै फसल नष्ट होइ जाई, अउर किसान बिना मौत के मर जाई। जीविका न मारव भगवान। शुक्रवार की दोपहर से जिले में हो रही बारिश से चिंतित किसानों के मुंह से यही सुना गया।
गुवारा तैयबपुर के किसान मान सिंह यादव ने बताया कि इस बार रुक-रुक बारिश हो रही हैं। अभी तक हुई बारिश से किसानों को काफी फायदा हुआ लेकिन हो रही बारिश से किसान चिंतित है। काफी मेहनत के बाद धान की फसल तैयार है लेकिन एक हफ्ते से हो रही बरसात से धान की फसल गिर रही है।
भैला मकदूमपुर के किसान अमर सिंह लोधी ने बताया कि बरसात से धान के अलावा उड़द, सरसों और तिल की फसल नष्ट हो रही है। अरविंद मिश्र ने बताया कि इस समय आलू की बुआई का समय चल रहा है। जो किसान बो दिए हैं उनका आलू सड़ा जा रहा है। जो नहीं बो पाए उनका पिछड़ रहा है। म्योहर के किसान दीपक त्रिपाठी ने बताया कि बेमौसम हो रही बारिश से धान के साथ उड़द और तिल बर्बाद हो रही है।
बेमौसम बरसात से किसानों की सारी फसल बर्बाद हो रही है। धान के साथ उड़द और तिल भी सड़ रहे हैं। अगर यही स्थिति रही तो किसान पूरी तरह तबाह हो जाएगा।- कल्लू विश्वकर्मा, भैला मकदूमपुर




- काफी मेहनत के बाद करीब चार बीघे धान की फसल पककर तैयार हो गई थी। अब फसल काटने लायक है लेकिन बरसात से धान की बालियां गिरकर चौपट हो रही हैं। अगर यही हाल रहा तो मेहनत भी निकलना मुश्किल हो जाएगा।- जिबरील, गुवारा तैयबपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed