{"_id":"57b604be4f1c1bd66b6ecff5","slug":"rain-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में ढहे घर, नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में ढहे घर, नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 19 Aug 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
other
विकास खंड चायल के चरवा खुर्द गांव में बुधवार की रात बारिश के चलते दो गरीबों का आशियाना ढह गया। घटना में पीड़ितों का परिवार बाल-बाल बच गया पर गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। मामले की जानकारी पीड़ितों ने एसडीएम चायल को दी पर कोई अफसर जायजा लेने तक नहीं पहुंच सका।
दोआबा में सप्ताह भर से रह-रहकर बारिश हो रही है। इसके चलते कच्चे मकानों में सीलन दौड़ गई है। बुधवार की रात सीलन के चलते चरवा खुर्द निवासी सतनलाल पुत्र अमृत और बुदुन पुत्र परसादी का कच्चा घर ढह गया। घटना में पीड़ित परिवार का कुनबा बाल-बाल बच गया। घर के मलबे में पीड़ितों का कपड़ा, बर्तन और खाद्यान्न दबकर नष्ट हो गया। पीड़ितों ने घटना की जानकारी एसडीएम चायल को दी। बावजूद इसके कोई भी नुकसान का जायजा लेने गांव नहीं पहुंच सका। उधर घटना के बाद से पीड़ित खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं।