फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   rain health

बारिश में बढ़ा बिमारियों का खतरा

Sun, 14 Aug 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 14 Aug 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
बारिश के दिनों में घरों के आस-पास जमे पानी में डेंगू के जानलेवा मच्छर के पैदा होने की संभावना बनी रहती है। इसमें तनिक भी लापरवाही जान के लिए खतरा बन सकती है। ऐसे में बरसात के मौसम में असावधानी जानलेवा हो सकती है।
विज्ञापन


बारिश के दिनों में गंदगी और जल जमाव की स्थिति बन जाती है। घरों के आस-पास रखे पुराने बर्तन, कूलर, गड्ढों आदि में जल जमाव हो जाता है। इस पानी में डेंगू जैसी बीमारी मुफ्त में परोसने वाले मच्छर पैदा होते हैं। दिन में काटने वाले यह मच्छर जिन लोगों को डसेंगे उनमें डेंगू का होना तय है। ऐसे में लोग बारिश के दिनों में कुछ खास सावधानियां बरतते हुए इस जानलेवा बीमारी से खुद के साथ-साथ पड़ोसियों का बचाव कर सकते हैं।
विज्ञापन


खिड़कियों में लगवाएं जाली, पहनें पूरी बांह का कपड़ा
 बारिश के मौसम में डेंगू मच्छरों की भरमार हो जाती है। यह मच्छर किसी भी व्यक्ति को दिन में काटता है। ऐसे में इससे बचने के लिए घरों में रहने वाले लोग पूरे बदन का कपड़ा पहने। इसके अलावा घरों की खिड़कियों, रोशनदान आदि स्थानों पर जाली लगवाएं। इससे मच्छर पहले तो घर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। यदि घर में घुस भी गया तो पूरी बांह का कपड़ा पहने रहने की वजह से वह आसानी से काट नहीं पाएगा। इससे व्यक्ति का डेंगू जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमा पानी में और नालियों में करें तेल का छिड़काव
 बारिश के दिनों में घरों के आस-पास गड्ढों और रखे हुए पुराने बर्तनों में पानी जमा हो जाता है। इस पानी में डेंगू मच्छर के लार्वा पैदा हो जाते हैं जो दो से तीन दिन के भीतर मच्छर बनकर लोगों को काटने का काम शुरू कर देते हैं। लोगों को चाहिए कि वह घरों के आस-पास जमा हुए पानी और नालियों में मिट्टी का तेल, जला हुआ मोबीऑयल डाल दें। इससे मच्छर पैदा करने वाले लार्वा नष्ट हो जाएंगे।

इन स्थितियों पर न करें अनदेखी
 डेंगू मच्छर के काटने के बाद व्यक्ति में सर्दी के साथ अचानक तेज बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, जी मिचलाना, उल्टी के अलावा नाक, मुंह और मसूड़ों से खून आए और त्वचा में चकत्ते दिखें तो इसकी अनदेखी कत्तई न करें। ऐसे व्यक्ति के खून की तत्काल जांच कराते हुए उसे समुचित इलाज मुहैया कराएं। ऐसी दशा में जरा भी अनदेखी पीड़ित की जान पर खतरा बन सकती है।


बारिश के दिनों में मौसमी बीमारी के साथ-साथ डेंगू का खतरा बढ़ जाता है। डेंगू मलेरिया के लक्षण दिखने में व्यक्ति का तत्काल प्रशिक्षित चिकित्सक से इलाज कराएं। इसमें तनिक भी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
डॉ. एम.के. सिन्हा, सीएमओ कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed