{"_id":"5f495e168ebc3e176b185760","slug":"railway-overbridge-to-be-built-at-syedasarawan-and-sujatpur-kaushambi-news-ald2847832198","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैयदसरावां और सुजातपुर में बनेगा रेलवे ओवरब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैयदसरावां और सुजातपुर में बनेगा रेलवे ओवरब्रिज
विज्ञापन
Railway overbridge to be built at Syedasarawan and Sujatpur
- फोटो : KAUSHAMBI
सैयदसरावां और सुजातपुर में बनेगा रेलवे ओवरब्रिज
राज्य सेतु निगम के प्रबंध निदेशक ने किया स्थलीय निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही सैयदसरावां एवं सुजातपुर स्टेशन के समीप ओवरब्रिज का निर्माण होगा। राज्य सेतु निगम के प्रबंध निदेशक अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने दो दिन पहले स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने सैयदसरावां ओवर ब्रिज का बजट कम करने का सुझाव दिया। कहा कि भूमि अधिग्रहण के आधे हिस्से की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंप दी जाए।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने पिछले दिनों सैयदसरांवा, सुजातपुर, अटसरांय में रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाने का निर्देश दिया था। राज्य सेतु निगम ने इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया था। बताते है कि प्रस्ताव में सैयदसरांवा ओवरब्रिज का बजट एक अरब के करीब पहुंचने से अड़चन पैदा हो रही है। इसे दूर करने के लिए प्रबंध निदेशक अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को दौरा किया। बताया जाता है कि उन्होंने बजट कम करने के लिए सेतु निगम को नौ फिट और लोक निर्माण विभाग को नौ फिट जमीन अधिग्रहित करने का निर्देश दिया। कहा कि अधिग्रहण का भार कम होने से निर्माण की लागत में कमी आ जाएगी। इससे शासन स्तर पर बजट स्वीकृति को लेकर आ रही दिक्कतें खत्म हो जाएंगी। प्रबंध निदेशक सुजातपुर का भी स्थनीय निरीक्षण करने पहुंचे थे। यहां भी आरओबी के निर्माण में आने वाली बाधाओं को समझा। इस मौके पर राज्य सेतु निगम के पीडी अनिरूद्ध कुमार, सहायक अभियंता आरडीएस गुर्जर, अवर अभियंता अजीत कुमार कुशवाहा भी मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर सदर तहसील के महिला घाट पर सपा शासन काल में यमुना पुल का निर्माण शुरू कराया गया था। महज 30 प्रतिशत ही काम पूरा हो सका था कि सूबे में सत्ता परिवर्तन हो गया। इसी के साथ ही पुल निर्माण ठंडा पड़ गया। पिछले दिनों गृह जनपद के दौरे पर आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या से स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों ने रुके हुए निर्माण कार्य को चालू कराने की मांग की थी। उप मुख्य मंत्री के निर्देश पर जिले के दौरे पर आए राज्य सेतु निगम के प्रबंध निदेशक अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने महिला पुल के निर्माण में आने वाली बाधाओं के बारे में पूछताछ की। प्रबंध निदेशक ने बताया कि अगले महीने से महिला पुल का निर्माण प्रारंभ करा दिया जाएगा।