{"_id":"6737a886e5adbf0d730d0616","slug":"raid-on-31-fertilizer-and-seed-shops-license-of-one-suspended-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-118681-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: खाद और बीज की 31 दुकानों पर छापा, एक का लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: खाद और बीज की 31 दुकानों पर छापा, एक का लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
अजुहा कस्बे में बीज दुकान के गोदाम का निरीक्षण करते जिला क़ृषि अधिकारी डाॅ. संतराम। संवाद
कृषि विभाग की ओर से खाद व बीज की निजी दुकानों पर छापा मारा गया। तीन टीमों ने तीन तहसीलों की 31 दुकानों में जांच की। यहां बीज के 23 और खाद के चार नमूने लिए गए। ओवर रेटिंग व बीज के दस्तावेज न दिखाने पर एक दुकानदार का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. संतराम ने सिराथू तहसील क्षेत्र में अभियान चलाया। सिराथू कस्बा, अजुहा, सेलरहा पश्चिम समेत अन्य कस्बों व बाजारों में खाद-बीज की दुकानों की जांच की। इस दौरान बीज के 15 और एपीएस के चार नमूने लिए। कृषि अधिकारी ने बताया कि अजुहा स्थित कुलदीप खाद-बीज भंडार में दुकानदार खाद-बीज का बिल व अन्य दस्तावेज नहीं दिखा सका। यहां डीएपी में ओवर रेटिंग की शिकायत भी मिली। एक किसान ने 1350 रुपये की डीएपी 1700 रुपये में बेचे जाने की बात कही। इसे देखते हुए दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। वहां पर रखा करीब 82 बोरी गेहूं के बीज की बिक्री पर भी रोक लगा दी।
इसी तरह उप कृषि निदेशक सतेंद्र कुमार तिवारी ने चायल तहसील में दुकानों में छापा मारा। इस दौरान गेहूं के बीज के दो नमूने लिए। वहीं, कृषि रक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने मंझनपुर की दुकानों में जांच की। इस दौरान बीज के छह नमूने भी लिए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच में इनके फेल होने पर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी।