फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   raid in saraiakil

इनामिया रामदास ने ली हत्या की सुपारी

Sat, 08 Oct 2016 12:36 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Sat, 08 Oct 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
फरार शातिर रामदास ने जिले के एक व्यक्ति की हत्या की सुपारी ले ली है।  रामदास ने चार अक्टूबर को पेशी पर आए सुपारी किलर इकरार को अपने साथियों की मदद से भगा दिया था। खुफिया तंत्र के इस खुलासे से मच गई है। अफसरों के निर्देश पर पुलिस ने रामदास व इकरार की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन



सरायअकिल के कोटिया गांव का शातिर बदमाश रामदास पाल 13 जुलाई को सैनी कोतवाली के समीप से भाग निकला थ। फतेहपुर जिला कारागार से उसे जिला कचहरी में पेशी पर लाया जा रहा था। रामदास के भागने के बाद पुलिस ने उस पर पांच हजार का इनाम घोषित कर दिया था। रामदास के बाद पेशी से शातिर अपराधी अतीक चंदन भाग निकला था। अतीक चंदन को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया है। चार अक्टूबर को पेशी के दौरान न्यायालय के बाहर से पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के उजैहिनी खालसा गांव का इकरार भाग निकला था। वह एक साथी की बाइक पर बैठकर भागा था। इकरार के भागने में एसपी वीके मिश्र ने पुलिस की सभी टीमों को सक्रिय कर दिया था। पुलिस अधिकारियों को पता चला कि फरार रामदास ने जिले एक व्यक्ति की हत्या की सुपारी ली है। घटना को अंजाम दिलाने के लिए ही उसने इकरार को पेशी के दौरान अपने साथियों की मदद से भगाया है। इसका पता चलते ही जिले की पुलिस ने रामदास व इकरार की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed